बच्चों को केक बेहद पसंद होता है। मीठा कम पसंद करने वाले लोग भी केक को न नहीं कर पाते। तो क्यों न इस वीकेंड परिवार वालों को केक बनाकर दे सरप्रीइज। अब अगर आप ये सोच रही हैं कि केक बनाने में झंझट होगा तो आपको बता दें आज हम आपको केक की दो रेसिपी दे रहे हैं उसे बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। बस जितना टाइम लगेगा वो केक को बंक करने में। आइए जानते हैं यम्मी बनाना केक की रेसिपी...
एगलेस बनाना केक बनाने की विधि
केक को बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाएं। अब आप इसमें दालचीनी पाउडर और अखरोट मिला लें। अब आप एक कटोरी में मक्खन डालकर केले को मिक्स करें। अब इसमें दही डालकर मैश करें। तैयार हुए मिश्रण में धीरे-धीरे दूध डालते हुए मिलाते जाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटे। इतने अच्छे से की एक भी लम्प ना रहे। केक के लिए मिश्रण तैयार है।
अब एक बड़े से प्लास्टिक के डब्बे में घी लगाकर उसमें मिश्रण डालें और माइक्रोवेव में 170 डिग्री सेल्सियम तापमान पर बेक करने के लिए रख दें। आपके केक को बनने में लगभग 50 से 60 मिनट लगेंगे। जब केक बनकर तैयार हो जाएं तो उसे आधे घंटो के लिए फ्रीज में रख दें। आपका केक बन कर तैयार है। अब आप केक निकालकर अपने बच्चों को सर्व करें।