स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन करना हमारे लिए बेहत जरूरी होता है। पोषक तत्वों से भरपूर फल कई मायनों में हमारे शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है इन्हें खाने का भी एक सही समय होता है। अगर आप इन्हें ठीक समय पर नहीं खाते हैं तो यह आपकी सेहत पर अच्छे की जगह बुरा असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या होता है फलों को खाने का सही समय...
विज्ञापन
2 of 7
fruit
कभी भी खाना खाने से पहले या बाद में फलों का सेवन न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि हम एक बार खाने में लगभग 300-400 कैलोरी लेते हैं। ऐसे में फलों में मौजूद फ्रक्टोज आपकी कैलोरी को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है। खाने के साथ फलों का पाचन मुश्किल होता है। इस वजह से भोजन के बाद फलों को खाने से मना किया जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
fruits
जो लोग खाने से पहले या बाद में फलों का सेवन करते हैं उन्हें गैस, कब्ज या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। दरअसल, भोजन के साथ फल खाने से पेट में फल का पाचन रुक जाता है क्योंकि उस समय पाचन तंत्र सिर्फ खाने को पचाने का काम करता है।
4 of 7
asd
जब फल न पचने की वजह से पेट में ही पड़े रह जाते हैं तो ये जहरीले हो जाते हैं और डाइट ट्यूब में इकट्ठा होने लगते हैं। इससे पेट की अम्लीयता पर असर पड़ता है और कब्ज की शिकायत रहने लगती है। कई लोगों को पेट में जलन महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
dfh
फलों के साथ कभी भी दूध या दही का सेवन न करें। फल खाने के बाद कम से कम आधे घंटे तक किसी भी चीज को खाने से बचें।
विज्ञापन
6 of 7
family lunch
आप सुबह ब्रेकफास्ट के समय फल खा सकते हैं। खाली पेट फल खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। एक बात का ख्याल रखें, कभी भी खट्टे फलों को खाली पेट ना खाएं क्योंकि इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
सुबह के समय सेब, आम और केले का सेवन फायदेमंद माना जाता है। तरबूज के साथ कुछ खाने से बचें क्योंकि इसमें पानी की खूब मात्रा होती है, जिससे पाचन मुश्किल हो जाता है।