फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइटर पीरियड्स की है परेशानी तो आज ही डाइट में शामिल करें ये चीजें

Mon, 10 Dec 2018 12:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
period
बहुत सारी महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी परेशानी होती हैं। आपने अपने आस-पास भी देखा होगा किसी को हैवी फ्लो, मासिक धर्म का देरी से आना तो बहुत सारी महिलाओं को जल्दी मासिक धर्म आने की शिकायत होती है। क्या आप जानते हैं मासिक धर्म में दिक्कत होने के कारण महिलाओं को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लीडिंग हमारे शरीर में जमी गंदगी को दूर करने का काम करती है। इसलिए इसका सही से होना बहुत जरूरी है। अगर किसी महिला को ब्लीडिंग लगातार दो से तीन महीने तक कम हो तो इससे वह गंभीर बीमारियों के चपेट में आ सकती है। अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान सही से ब्लीडिंग न हो तो बिना देरी करे आप इसे गंभीरता से लें। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके भी इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो चीजें...
विज्ञापन

2 of 5
carrot
गाजर का जूस
अगर आपको पीरियड्स के दौरान कम फ्लो की शिकायत है तो इसके लिए गाजर का जूस रामबाण इलाज है। आयरन, विटामिन ए से भरपूर गाजर का जूस हमारे हार्मोन्स का स्तर संतुलित रखने में मदद करता है। कम फ्लो की परेशानी को दूर करने के लिए रोजाना एक गिलास गाजर का जूस जरूर पीएं।
विज्ञापन

3 of 5
cinnamon paste
दालचीनी
कम फ्लो की परेशानी के इलाज के लिए दालचीनी काफी कारगर है। इसके लिए रोजाना दालचीनी पाउडर को पानी में उबाल कर पीएं। आप चाहें तो इसका सेवन गर्म दूध के साथ भी कर सकते हैं।

4 of 5
papaya
पपीता
पीरिड्स के कम फ्लो की परेशानी से निजात दिलाने में पपीता भी मददगार है। इसके लिए हर दिन पपीते का सेवन करें। पपीता खाने से हमारे शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होता है, जिससे मासिक धर्म में फ्लो अच्छे से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ginger - फोटो : file photo
अदरक
पीरिड्स में सही से ब्लीडिंग न होने के लिए अदरक काफी असरदार है। इसके लिए रोजाना दिन में दो बार अदरक को पानी में उबालकर शहद और नींबू के रस के साथ पीएं। इससे आपकी कम फ्लो की समस्या छू मंतर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें