फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब जा रहें है आप तो इन व्यंजनों का जरुर लें स्वाद

Sat, 14 Sep 2019 08:39 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
देशी ही नही बल्कि विदेशी पर्यटक भी पंजाब को बहुत पसंद करते हैं। पंजाब का खानपान, पहनावा, प्रसिद्ध स्थल सब अपने आप में अजूबे हैं। इन चीजों के अलावा पंजाब के लोगों की भाषा भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। इन सब चीजों के अलावा पंजाब का स्वादिष्ट खाना सबको अपनी ओर आकर्षित करता है। देशी से लेकर विदेशी तक पंजाबी खाना के दीवाने रहते हैं। अगर आप कभी पंजाब जा रहे हैं तो यहां के कुछ खास व्यंजनों का स्वाद लेना ना भूलें। आइए जानते हैं इन व्यंजनों  के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
paratha
पराठा
पंजाब के खानों की बात हो और पराठों का जिक्र ना हो ऐसा नहीं हो सकता है। पंजाब के पराठे बहुत ही मशहूर हैं। आपको यहां पर कई तरह के पराठे मिलेंगे। इनमें आलू, गोभी, मटर, गाजर, मूली आदि के पराठों का स्वाद ले सकते हैं। इन पराठों के साथ अचार, मक्खन और दही इनके स्वाद को और बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Sarso da saag
सरसों का साग
पंजाब गए और सरसो के साग का स्वाद नही लिया ऐसा नहींं हो सकता है। पंजाब के सरसो के साग की स्वाद पूरे भारत में मशहुर है। छोटे बड़े सभी रेस्टोरेंट में यह साग आसानी से मिल जाता है। सरसों के साग में पौष्टिकता भी बहुत होती है और इसमें खनिज बहुतायत में मिलते हैं। पंजाब में सरसों के साग के खाने की जो बात होती है, सच में वह और कहीं नही होती है।

4 of 6
दाल तड़का
अरहर की साधारण दाल हर घर और होटल में मिल जाएगी। लेकिन पंजाब में बनने वाली दाल तड़का का अपना एक अलग ही स्वाद है। अरहर की साधारण दाल को पंजाब ने खास तरीकों से तड़का लगाकर और अधिक स्वादिष्ट बना दिया।
विज्ञापन

5 of 6
Dal Makhani - फोटो : file photo
दाल मखनी
आजकल दाल मखनी कहीं भी आसानी से मिल जाती है। लेकिन यह व्यंजन पंजाब से निकल कर ही बाहर आया है। अगर आप पंजाब जा रहे हैं तो वहां दाल मखनी का स्वाद जरूर लें। पंजाब की दाल मखनी की अपनी एक अलग स्वाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लस्सी - फोटो : Social Media
लस्सी
बड़े-बड़े गिलास में लस्सी पीने का दृश्य पंजाब में आसानी से देखने को मिल जाएगा। पंजाब आने वाले पर्यटक लस्सी का स्वाद जरूर लेते हैं। यहां पर लस्सी मलाईदार दही से तैयार की जाती है। लस्सी तो कहीं पर मिल जाती है, लेकिन पंजाब की लस्सी की बात ही कुछ और है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें