फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाते हैं ये 5 फूड्स, हमेशा रहेंगे सेहतमंद

Tue, 12 Mar 2019 04:23 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
fruits - फोटो : instagram
अगर आपके शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या कम हो जाती है तो आपको कई तरह के इन्फेशन होने का खतरा बढ़ जाता है। हमारे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स अहम भूमिका निभाते हैं। आपको बता दें कि व्हाइट ब्लड सेल्स का निर्माण बोन मैरो में होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में करीब 4,500 से 11,000 वाइट ब्लड सेल्स होती हैं। अगर आप भी बढ़ाना चाहते हैं शरीर के अंदर व्हाइट ब्लड सेल्स तो आइए जानते हैं कुछ खास तरह के आहार के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
लहसुन अदरक - फोटो : file photo
अपने रोज के खाने में लहसुन और अदरक को शामिल करें। यह आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है साथ ही आपके शरीर के अंदर व्हाइट ब्लड सेल्स का निर्माण भी करता है, जिससे आप हेल्दी रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Almond Milk - फोटो : file photo
वैसे तो आपको पता ही होगा बादाम हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। अगर आप अपने शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाना चाहते हैं तो आप बादाम का सेवन करना शुरू कर दें। 

4 of 5
हल्दी
खाने में हर रोज हल्दी का प्रयोग जरूर करें। हल्दी आपकी हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन तत्व एक अच्छा ऐंटीऑक्सिडेंट है, साथ ही हल्दी हमारे घर के कई अन्य कामों में भी इस्तेमाल की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संतरा
खट्टे फलों का सेवन करें। खट्टे फल में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आपके शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाने में मदद करते है। डॉक्टर्स भी मानते हैं कि खट्टे फल का सेवन करना चाहिए। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें