फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह के छालों से रातों रात छुटकारा दिलाएंगे ये 5 आसान उपाय,आजमाकर देखिए

Wed, 07 Mar 2018 08:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पेट में गड़बड़ी या पाचन शक्ति ठीक न होने की वजह से मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। इसके अलावा ज्यादा मसालेदार भोजन करने से भी मुंह में छाले हो जाते हैं। जिसकी वजह से कुछ भी खाने-पीने पर मुंह में बहुत तेज दर्द व जलन महसूस होती है। ऐसे में ये 5 आसान उपाय आपको इस दर्द से रातों रात छुटकारा दिला सकते हैं। आइए जानें, मुंह के छाले से छुटकारा पाने के इन प्रभावी पांच उपायों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
मुलेठी
मुंह में छाले होने पर मुलेठी बहुत फायदेमंद साबित होती है। इसके लिए 1 चम्मच मुलेठी पाउडर को 2 कप पानी में डालकर 3-4 घंटों के लिए रख दें और फिर इस पानी से दिन में 4-5 बार कुल्ला करें। इस प्रक्रिया से 1 दिन में ही छालों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
धनिए के बीज
सभी घरों में धनिए के बीज तो आसानी से मिल जाते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ इन्हें मुंह के छालों को ठीक करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच धनिए के बीजों को 1 कप पानी में उबाल लें और छान कर ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी से दिन में 2-3 बार कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते हैं।

4 of 6
आंवला
आंवला को उबालकर पेस्ट बनाएं और छाले पर लगाएं। छाला जल्दी ठीक होगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
शहद और केला
शहद में केला मिलाकर खाने से भी मुंह के छाले जल्दी ठीक होते हैं और दर्द कम होता है। बहुत अधिक तकलीफ पर इनका पेस्ट बनाकर भी लगाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नमक और बेकिंग सोडा
नमक और बेकिंग सोडा को चुटकी भर पानी मिलाएं और छाले पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद पानी से कुल्ला करें।

इसके बावजूद भी अगर मुंह में छाला दो सप्ताह तक बना रहता है तो जरूर डॉक्टर से मिलें क्योंकि यह ओरल कैंसर का भी लक्षण हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें