डिलीवरी के बाद महिलाओं को तमाम परहेज करने होते हैं। उन्हें कई खाने की चीजों से दूर रहने की हिदायत दी जाती हैं। उन्हें तला हुआ, मिर्च मसालों वाला खाना, शराब, कॉफी और सिगरेट से दूर रहने के लिए कहा जाता है। क्योंकि जो चीज वह खाएंगी उसी चीज के पोषक तत्व दूध के जरिए बच्चे को मिलते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें स्तनपान के दौरान आपको किन चीजों से खुद को दूर रखना चाहिए...
विज्ञापन
2 of 7
lemon
खट्टे फल
स्तनपान के दौरान आपको खट्टे फलों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि इनमें मौजूद विटामिन सी बच्चे का पेट खराब कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
garlic
लहसुन
लहसुन खाना एवॉइड करना चाहिए, क्योंकि इससे दूध का स्वाद बदल सकता है और जिस वजह से बच्चा दूध पीने में आना-कानी भी कर सकता है। इसके अलावा कभी भी अगर आपका बच्चा दूघ न पीए तो एक बार अपनी डाइट पर ध्यान दें, क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आपने कोई स्ट्रॉन्ग फ्लेवर वाला खाना खाया हो।
4 of 7
lal mirch
मिर्च मसाले
मिर्च, दालचीनी और काली मिर्च का सेवन न करें। इन्हें खाने से आपको गैस की परेशानी हो सकती है और यह आपके बच्चे के पेट दर्द की वजह भी बन सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
alcohol
एल्कोहल
एल्कोहल के सेवन से बचें। इसके सेवन से आपका ब्लड एल्कोहल लेवल को बढ़ाकर इसे बच्चे को पिलाने वाले दूध में मिला सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
fds
- फोटो : getty images
इन सब्जियों को न खाएं
महिला को पत्तागोभी, मटर और खीरा नहीं खाना चाहिए। इससे बच्चे के पेट में दर्द, गैस, और कब्ज की परेशानी हो सकती है।
कैफीन
स्तनपान के दौरान महिलाओं को कॉफी का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि कॉफी में कैफीन की बहुत मात्रा होती है। इससे बच्चे की नींद में बाधा आ सकती है। आपको बता दे कैफीन चाय और सोडा में भी होता है।