फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन के इन मसालों में छिपा है सेहत का राज, सर्दी-जुकाम से लेकर पेट दर्द से दिलाते हैं छुटकारा

Mon, 01 May 2017 04:50 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
सेहत
सेहतमंद रहने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय खोजते हैं। कुछ एक्सरसाइज या योग करते हैं तो कुछ डाइटिंग पर आ जाते हैं। लेकिन इन सब के अलावा आपके किचन में ही कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपको सेहतमंद बनाने में अहम रोल निभाती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

ये भी पढ़ें- खाने से जुड़े इन 6 नियमों को कितना जानते हैं आप?
विज्ञापन

2 of 6
सेहत
हल्दी

हल्दी सेहत का खजाना है। इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन कई बीमारियों से लड़ने में मददगार है। साथ ही ये एक एंटी-ऑक्सीडेंट भी है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। 
विज्ञापन

3 of 6
सेहत
दालचीनी

दालचीनी को चाय या कॉफी में मिलाकर पीने से शुगर कंट्रोल में रहती है। 'डायबिटीज ओबेसिटी और मेटाबॉलिज्म पत्रिका' में प्रकाशित एक स्टडी की मानें तो दालचीनी का सेवन टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

4 of 6
सेहत
लहसुन
लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन नामक तत्व सेहत के लिए अच्छा होता है। लहसुन के सेवन से सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारियां दूर रहती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सेहत
अदरक

अदरक मांसपेशियों और पेट के लिए अच्छी होती है। इसमें पाए जाने वाले तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही ये उदासीनता को दूर कर शरीर को तरोताजा बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेहत
लौंग

लौंग का सेवन पाचन के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही दांतों में दर्द होने पर मुंह में एक लौंग रखने से आपको फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें