फलों के शौकिन लोगों को हमेशा लीची के आने का इंतजार रहता है। ऐसे लोगों के लिए खुशखबरी है। बाजार में बिहार से लाल और रसीली लीची आ गई है। रसीली लीची के ये पौष्टिक गुण जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे...
विज्ञापन
2 of 7
Litchi
लीची एक अच्छा ऐंटीऑक्सिडेंट है। लीची में मौजूद विटामिन सी शरीर में रक्त कोशिकाओं के निर्माण और लोहे के अवशोषण में मदद करता है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए रखने के लिए जरूरी है। रक्त कोशिकाओं के निर्माण और पाचन-प्रक्रिया में सहायक लीची में बीटा कैरोटीन, राइबोफ्लेबिन, नियासिन और फोलेट काफी मात्रा में पाया जाती है।
विज्ञापन
3 of 7
Litchi
- फोटो : getty
लीची ऊर्जा का बढ़िया स्रोत है। सौ ग्राम लीची खाने पर 66 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। लीची में मौजूद विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और पाचन-प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है। इससे बीटा कैरोटीन को जिगर और दूसरे अंगों में संग्रहीत करने में मदद मिलती है। फोलेट हमारे शरीर में वसा के स्तर को नियंत्रित रखता है। इससे हमारा तंत्रिका तंत्र स्वस्थ रहता है।
4 of 7
Litchi
- फोटो : getty
लीची को फल के रुप में ही नहीं खाया जाता, इसका जूस और शेक भी बहुत पसंद किया जाता है। जैम, जैली, सलाद और व्यंजनों की गार्निशिंग के लिए भी लीची का इस्तेमाल होता है। छोटी-सी लीची में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन जैसे खनिज लवण पाए जाते हैं, जो इसे काफी फायदेमंद बना देते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Litchi
- फोटो : getty
लीची हमारे फिगर मेंटेन रखती है। इसमें घुलनशील फाइबर बड़ी मात्रा में होते हैं, जो मोटापा कम करने का अच्छा उपाय है। फाइबर हमारे भोजन को पचाता है और शरीर की अंदरूनी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।
विज्ञापन
6 of 7
Litchi
- फोटो : getty
हल्के दस्त, उल्टी, पेट की खराबी, पेट के अल्सर और आंतरिक सूजन को ठीक करने के लिए लीची का सेवन फायदेमंद है। यह कब्ज या पेट में हानिकारक टॉक्सिन के प्रभाव को कम करती है। गुर्दे की पथरी से होने वाले पेट दर्द में आराम पहुंचाती है।
लीची का रस एक बेहद पौष्टिक होता है। यह गर्मी के मौसम से शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और ठंडक पहुंचाता है। लीची हमारे शरीर में संतुलित अनुपात में पानी की आपूर्ति करती है। लीची विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत होने के कारण खांसी-जुकाम, बुखार और गले के संक्रमण को फैलने से रोकती है।