फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 टिप्स बताएंगे कि तरबूज मीठा और लाल है या नहीं

Tue, 24 Apr 2018 10:12 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों के दस्तक देते ही हर कोई तरबूज का मार्केट में आने का बेसब्री से इंतजार करता है। तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अलावा आपके वजन को भी कम करने में मदद करता है।तरबूज अगर मीठा न हो तो सारा स्वाद खराब हो जाता है। ऐसे में ये 5 टिप्स लाल और मीठा तरबूज खरीदने में आपकी मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पीले दाग
जब भी कभी आप तरबूज खरीदने जाएं, उसपर पड़े पीले दाग देखना न भूलें। कई लोग पूरा हरा तरबूज खरीदने की गलती करते हैं, लेकिन हरा तरबूज कई बार अंदर से कच्चा निकलता है। तरबूज पर दिखने वाले पीले दाग इस बात की ओर इशारा करते हैं कि इन्हें खेतों में धूप के नीचे अच्छे से पकाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
भारी तरबूज
तरबूज खरीदते वक्त ख्याल रखें कि अगर दो तरबूज अगर एक ही साइज के दिख रहे हैं तो दोनों को हाथ में उठाकर भार देख लें। जिस तरबूज का भार ज्यादा हो वहीं खरीदें, क्योंकि जो तरबूज रसीला और मीठा होगा, उसका भार हमेशा ज्यादा होगा।
 

4 of 5
भद्दा होता है अच्छा
अगर पीले दाग वाले तरबूज नहीं मिल रहे तो गहरे रंग के वहीं तरबूज लें जो देखने में भद्दे लग रहे हैं, क्योंकि चमकदार दिखने वाले तरबूज हमेशा अंदर से कच्चे निकलते हैं। जबकि भद्दे दिखने वाले तरबूज ज्यादा रसीले और मीठे होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओवल शेप ही चुनें
ओवल शेप का तरबूज हमेशा अच्छा रहता है। जबकि दूसरे शेप के तरबूज कच्चे होते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें