फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पीने के हैं शौकीन तो खुश हो जाइए, ये फायदा इसे आपके लिए अमृत बना देगा

Fri, 08 Jun 2018 09:07 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
tea - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि चाय की पत्तियों से निकलने वाले नैनो पार्टिकल फेफड़े के कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। दरअसल, चाय की पत्तियों में पॉलीफेनोल्स, अमीनो एसिड, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। ‘एप्लाइड नैनो मैटेरियल्स’ जर्नल में प्रकाशित इस शोध में पाया गया कि ये नैनो पार्टिकल फेफड़े के कैंसर की 80 प्रतिशत कोशिकाओं को नष्ट करते हैं। 

यह शोध नैनो पार्टिकल पर जोर देती है, जो क्वांटम डॉट्स कहलाते हैं। इस शोध को करने वाले और यूके के ‘स्वानसी यूनिवर्सिटी’ में प्रोफेसर सुधागर पिचैमुथु कहते हैं कि हमारा शोध पहले के प्रमाणों की पुष्टि करता है कि चाय की पत्ती से निकलने वाले नैनो पार्टिकल्स रसायन में उपयोग होने वाले क्वांटम डॉट्स बनाने के लिए नॉन-टॉक्सिक विकल्प का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें