सर्दी के मौसम में मूंगफली खाना हर किसी को पसंद होता है। बहुत सारे लोग रात को रजाई में मूंगफली लेकर बातें करने बैठ जाते हैं। इससे उनका टाइमपास अच्छा हो जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें लगभग वो सारे तत्व पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं। इसलिए इसे गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। यह हमें कई बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करती है। आइए जानते हैं मूंगफली सेहत को किस तरह फायदा पहुंचाती है....
विज्ञापन
2 of 8
ground nut
प्रोटीन का स्त्रोत
मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शारीरिक वृद्धि के लिए बेहद जरूरी है। 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए अगर आप दूध नहीं पी पाते हैं तो इसकी बजाय मूंगफली का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Heart
दिल को रखें स्वस्थ
मूंगफली में मोनोसैच्युरेटेड और पॉलिसैच्युरेटेड फैट पाया जाता है, जो हमारे दिल के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप हफ्ते में 5 दिन मूंगफली का सेवन करते हैं, तो इससे दिल संबंधित बीमारी का खतरा कम हो जाती है।
4 of 8
हड्डियों को बनाए मजबूत
मूंगफली में मौजूद कैल्शियम और विटमिन डी हड्डियों को मजबूती देता है। हमारी हड्डियों के लिए यह एक बेहरीन और सस्ता इलाज है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : file photo
डिप्रेशन को रखें दूर
मूंगफली में मौजूद ट्रिप्टोफेन डिप्रेशन की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
कोलेस्ट्रोल को करें कंट्रोल
मूंगफली में ओलिक एसिड होता है जो ब्लड में बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रोल के स्तर को बढ़ाता है। ये हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को बैलेंस करने के साथ कोरोनरी आर्टरी डिजीज से शरीर को सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन
7 of 8
पेट के कैंसर को करे दूर
मूंगफली में मौजूद पॉलीफिनॉलिक नामक ऐंटीऑक्सिडेंट पेट के कैंसर को कम करने की क्षमता रखता है। हफ्ते में एक बार 2 चम्मच मूंगफली के मक्खन का सेवन करने से पेट के कैंसर का खतरा कम होता है।