फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल कम करती है हरी मटर, ये बीमारियां भी रहती हैं कोसों दूर

Wed, 14 Aug 2019 02:59 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
e - फोटो : getty images
पुलाव का टेस्ट बढ़ाने से लेकर कई सब्जियों के साथ मिलाकर बनाए जाने वाली मटर ज्यादातर सभी लोगो को पसंद होती है। कुछ लोग तो इसके पराठे भी बनाते हैं। बहुत सारे लोगों का मानना है कि मटर सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाने का काम करती है। इसमें किसी तरह के पोषक तत्व नहीं होते, लेकिन ऐसा नहीं है। मटर कई तरह से हमारे स्वास्थय के लिए फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इसके साथ ही ये सेहत के अलावा त्वचा को भी निखारने का काम करती है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
ef - फोटो : getty images
पोषक तत्वों से भरपूर है मटर
मटर खाना स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी अच्छा है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है। वहीं मटर में मौजूद फाइबर आपको ऊर्जावान बनाता है। इसमें प्रोटीन और विटामिन के भी अच्छी मात्रा में होता है। यह हड्डी के रोगों की संभावना को कम करता है।
विज्ञापन

3 of 5
immunity strong
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है
मटर में आयरन, जिंक, मैगनीज और कॉपर मौजूद होता है जो शरीर को बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है ताकि आपका शरीर बीमारियों से मुक्त रहे।

4 of 5
diabetes
शुगर को नियंत्रित करता है
मटर शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करता है जिससे डायबटीज होने की आशंका कम हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bones
हड्डियों को करती है मजबूत
मटर में कैल्शियम और जिंक होता है जो हड्डियों को मजबूती देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें