खाने की कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाती हैं। अगर आपको प्रेग्नेंट होने में दिक्कत आ रही है तो इन चीजों को अपने खाने में जरूर शामिल करें
विज्ञापन
2 of 6
हरी पत्तेदार सब्जियां-
हरी पत्तेदार सब्जियां प्रजनन अंगों को स्वस्थ बनाती हैं। इनमें आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आपको प्रेग्नेंट होने में मदद तो करता ही है साथ ही ये आपके होने वाले बच्चे को भी स्वस्थ रखता है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : Getty Images
सूखे मेवे-
प्रेग्नेंट होने के लिए आप सूखे मेवे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है।
4 of 6
फल-
जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी व किवी फ्रूट जैसे फलों का नियमित सेवन करें। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो जल्दी कंसीव करने में मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty images
रेशा युक्त आहार-
अपने भोजन में रेशा युक्त आहार जैसे साबुत अनाज, गेहूं की रोटियां, ब्राउन राइस और बींस को जरूर शामिल करें। ये पाचन तंत्र को मजबूत तो बनाता ही है साथ ही फर्टिलिटी को भी बेहतर बनाता है।
शराब और धूम्रपान न करें-
धूम्रपान और एल्कोहल का सेवन गर्भधारण की क्षमता को बुरी तरह से प्रभावित करता है। अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहती हैं तो इन सबसे दूर ही रहें। अन्यथा आपको गर्भधारण में समस्या आ सकती है।