Garmi Me Kharab Na Hone Wali Recipes : गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है टिफिन में रखें भोजन का लंबे समय तक ताज़ा रखना। दफ्तर, स्कूल या सफर के दौरान कई बार खाना कुछ घंटों में ही खराब होने लगता है, जिससे स्वाद भी बिगड़ता है और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। खासकर मई-जून की भीषण गर्मी में दही, क्रीम, ग्रेवी या ज्यादा मसालेदार चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में हर घर में यही सवाल रहता है कि आखिर टिफिन में क्या रखें जो स्वादिष्ट भी हो, हेल्दी भी और लंबे समय तक फ्रेश भी बना रहे।
अगर आप भी रोज-रोज एक ही तरह का सूखा खाना पैक करके परेशान हो चुके हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। यहां आपको कुछ ऐसी टिफिन रेसिपीज़ बताई जा रही हैं, जो तेज गर्मी में भी जल्दी खराब नहीं होतीं। ये रेसिपीज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी और इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। अगर आप चाहते हैं कि आपका टिफिन स्वाद और सेहत दोनों में नंबर वन रहे, तो ये आइडियाज आपके बहुत काम आने वाले हैं।