हदय स्वास्थ्य
- फोटो : फाइल फोटो
हदय स्वास्थ्य के लिए
आज के समय में बुजुर्गों के साथ-साथ युवा और बच्चें भी दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इस समस्या की मुख्य वजह अनियमित खानपान और बिगड़ता हुआ लाइफस्टाइल है। ऐसे में गर्मी के मौसम में खरबूज का सेवन दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। खरबूजे में पाए जाने वाला एडिनोसिन शरीर में खून को पतला करता है, जिससे रक्त के गाढ़ा होने या जमने का खतरा नहीं रहता है। वहीं खरबूजे में मौजूद पोटैशियम दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक आदि से बचाता है।