फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में पानी की कमी को दूर करेंगे ये 2 डिश, सेवन करने से मिलेगी भरपूर एनर्जी

Mon, 27 Apr 2020 10:00 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
समर स्पेशल - फोटो : सोशल मीडिया
गर्मी के मौसम का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी हो जाता है। गर्मी के मौसम में इतना पसीना होता है कि शरीर का सारा पानी बाहर निकल जाता है। वहीं इस मौसम में लोगों को खाना बनाने में भी बहुत दिक्कत होने लगती है। ऐसे में लोग ये सोचते रहते हैं कि वह ऐसा क्या बनाएं और खाएं, जिससे कम गर्मी लगे और हमारे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहे। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए समर स्पेशल 2 डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन डिश को बनाने के लिए आपको किचन में ज्यादा देर तक खड़े होकर पसीना भी नहीं बहाना पड़ेगा। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इन डिश के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
खीरा पुदीना सलाद - फोटो : सोशल मीडिया
खीरा पुदीना सलाद
गर्मीयों के मौसम में हमारे शरीर को काफी मात्रा में पानी की जरूरत होती है। ऐसे में खीरा पुदीना सलाद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। खीरा पुदीना सलाद बनाने के लिए आपको पुदीना, खीरा और अनार की जरूरत पड़ेगी। खीरे में 95 फीसदी पानी होता है। इसके सेवन से हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और त्वचा पर निखार आता है। खीरे, पुदीना सलाद में कोलेस्ट्रोल भी नहीं होता, जिसके कारण ये दिल के मरीजों के लिए भी बेहद गुणकारी होता है। आइए जानते हैं इस डिश को तैयार करने की विधि
विज्ञापन

3 of 7
खीरा पुदीना सलाद - फोटो : सोशल मीडिया
सामग्री
  • बर्फ के आकार में कटे हुए 300 ग्राम खीरे
  • आधा कप अनार
  • आधा कप पुदीने के पत्ते बारीक कटे हुए
  • 2 चम्मच तिल के बीज 
  • बारीक कटा हुई 1 हरी मिर्च
  • स्वाद के लिए आप इसमें नमक और नींबू का रस मिला सकते हैं

4 of 7
खीरा पुदीना सलाद - फोटो : सोशल मीडिया
इसे बनाने का तरीका
  • खीरे को धोकर छीलें और बर्फ के आकार में  काट लें। 
  • खीरे के कटे हुए इन टुकड़ों को एक कटोरी में डालकर अलग रख दें।
  • इसमें अनार और कटे हुए पुदीने के पत्ते मिलाएं।
  • उसके बाद इसमें नमक और नींबू का रस डालें और मिलाएं। 
  • इस सलाद को अच्छी तरह से मिलाएं और परोसें।
विज्ञापन

5 of 7
पुदीना छाछ - फोटो : सोशल मीडिया
पुदीना छाछ
गर्मी के मौसम में हर कोई ऐसे चीज का सेवन करना चाहता है, जिससे वो पूरे दिन तरोताजा रह सकें। इसके लिए कोई नींबू पानी पीता हो तो कोई कोल्डड्रिंक का सेवन करता है। गर्मी के मौसम में आप पल भर में ठंडक भरी ताजगी पाना चाहते हैं तो पुदीने से बढ़िया और कोई विकल्प ही नहीं है। वहीं गर्मीयों के मौसम में छाछ आप तरोताजा रखने के लिए बहुत बढ़िया विकल्प है। इन दोनों का सेवन सेहत को भी दुरुस्त करता है। तो आइए जानते हैं पुदीना छाछ बनाने की विधि
विज्ञापन

6 of 7
पुदीना छाछ - फोटो : सोशल मीडिया
सामग्री 
  • 2 कप छाछ
  • आधा कप दही 
  • 2 बड़ी चम्मच कटी हुई पुदीना की पत्तियां  
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च 
  • एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच काला नमक
  • 3 से 4 आइसक्यूब
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुदीना छाछ - फोटो : सोशल मीडिया
इसे बनाने का तरीका
पुदीना छाछ तैयार करने के लिए मिक्सर जार में आइसक्यूब को छोड़कर सभी चीजों को एक साथ डालकर 2 मिनट तक ग्राइंड करें। इसके बाद आइसक्यूब मिलाएं और दोबारा इसे 10 से 15 सेकेंड के लिए ग्राइंड करें। अब आपका पुदीना छाछ तैयार है। इसे खाना खाने के साथ या खाने के बाद ले सकते हैं। इसके सेवन से आप पूरे दिन रिफ्रेश रहेंगे और शरीर में पानी की भी कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें