आमतौर पर हलवा खाना सभी को काफी पसंद होता है। सर्दियों के मौसम में गर्म- गर्म हलवे का सेवन करने का आनंद ही अलग होता है। आप सर्दियों के मौसम में स्वादिष्ट "सूजी बेसन हलवा" भी बना सकती हैं। "सूजी बेसन हलवा" को बनाना भी काफी आसान होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको "सूजी बेसन हलवा" बनाने की रेसिपी बताएंगे। "सूजी बेसन हलवे" को बनाने में सिर्फ दस मिनट का समय लगता है। अगली स्लाइड्स में जानिए "सूजी बेसन हलवा" बनाने की रेसिपी...
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
"सूजी बेसन हलवा" बनाने के लिए जरूरी सामग्री
सूजी
बेसन
दूध
चीनी
इलाइची
ड्राई फ्रूट्स
अगली स्लाइड्स में जानिए "सूजी बेसन हलवा" बनाने की रेसिपी...
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
स्टेप 1
सबसे पहले एक पैन में सूजी और बेसन को भून लें। आपको सूजी और बेसन दोनों को अलग- अलग भूनना है। सूजी और बेसन को भूनने के बाद सूजी और बेसन को मिला लें और इस मिश्रण में दूध डाल दें। दूध डालते वक्त हलवे को अच्छी तरह से चलाते रहें।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
स्टेप 2
अब धीमी आंच पर हलवे को पकने के लिए छोड़ दें। इसके बाद हलवे में चीनी और इलाइची पाउडर डाल दें। चीनी के अच्छी तरह से घुलने के बाद गैस को बंद कर दें।
इसके बाद हलवे में ड्राई फ्रूट्स डाल दें। ड्राई फ्रूट्स डालने के बाद हलवे को सर्व करें। इन आसान तीन स्टेप्स में स्वादिष्ट "सूजी बेसन हलवा" बनकर तैयार हो जाएगा।