फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oats Gujiya Recipe: मैदा भूल जाइए! इस बार बिना फ्राई करें बनाएं ओट्स गुजिया

Tue, 03 Mar 2026 08:00 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Oats Gujiya Recipe: अगर आप होली पर मिठाई का स्वाद भी लेना चाहते हैं और हेल्थ से समझौता भी नहीं करना चाहते, तो ओट्स और ड्राई फ्रूट्स की बेक्ड गुजिया एक शानदार विकल्प है।
विज्ञापन
1 of 5
ओट्स गुजिया की रेसिपी - फोटो : Adobe

Holi 2026 Gujiya Recipe: होली पर गुजिया बनाना परंपरा है लेकिन मैदा और डीप फ्राई की वजह से कई लोग इसे खाने से बचते हैं। अगर आप भी इस बार कम कैलोरी, ज्यादा फाइबर और पोषण से भरपूर मिठाई बनाना चाहते हैं, तो ट्राई कीजिए ओट्स और ड्राई फ्रूट्स से बेक्ड गुजिया बनाएं। यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में शानदार है, बल्कि हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए बेहतर विकल्प भी है। 

अगर आप होली पर मिठाई का स्वाद भी लेना चाहते हैं और हेल्थ से समझौता भी नहीं करना चाहते, तो ओट्स और ड्राई फ्रूट्स की बेक्ड गुजिया एक शानदार विकल्प है। इस बार त्योहार में सिर्फ रंग नहीं, सेहत भी बिखेरिए।

 


क्यों चुनें बेक्ड ओट्स गुजिया?

  • मैदा की जगह ओट्स – ज्यादा फाइबर
  • डीप फ्राई नहीं, बेक्ड – कम तेल
  • रिफाइंड शुगर कम या बिना शक्कर विकल्प
  • ड्राई फ्रूट्स से भरपूर एनर्जी


यह रेसिपी डायबिटीज, वेट लॉस या फिटनेस डाइट फॉलो करने वालों के लिए भी बेहतर मानी जाती है लेकिन मात्रा संतुलित रखें।

विज्ञापन

2 of 5
गुजिया कैसे बनाएं - फोटो : Adobe Stock

 

गुजिया बनाने के लिए सामग्री
  • 1 कप ओट्स पाउडर, मिक्सर में पीस लें
  • आधा कप गेहूं का आटा, बाइंडिंग के लिए

  • 2 बड़े चम्मच देसी घी

  • चुटकीभर नमक

  • जरूरत अनुसार गुनगुना दूध या पानी

भरावन के लिए

  • आधा कप बारीक कटा बादाम, काजू, पिस्ता

  • 2 बड़े चम्मच किशमिश

  • ¼ कप सूखा नारियल बूरा

  • 2-3 बड़े चम्मच खजूर पेस्ट या शहद

  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर

 

विज्ञापन

3 of 5
गुजिया कैसे तैयार करें - फोटो : Adobe Stock

गुजिया बनाने की विधि

स्टेप 1- आटा तैयार करें

  • ओट्स पाउडर और गेहूं का आटा मिलाएं।
  • घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें।
  • धीरे-धीरे दूध डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें।
  • 15 मिनट ढककर रख दें।


स्टेप 2- भरावन तैयार करें

  • एक पैन में हल्का घी गर्म करें।
  • ड्राई फ्रूट्स और नारियल को 1-2 मिनट हल्का भूनें।
  • आंच बंद करके खजूर पेस्ट और इलायची मिलाएं।
  • मिश्रण ठंडा होने दें।

 

4 of 5
गुजिया बेक्ड कैसे करें - फोटो : Adobe stock

स्टेप 3- गुजिया आकार दें

  • आटे की छोटी लोइयां बेलें

  • बीच में 1–2 चम्मच भरावन रखें

  • किनारों पर पानी लगाकर मोड़ें

  • कांटे से दबाकर सील करें


स्टेप 4- बेकिंग प्रक्रिया

  • ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें।
  • गुजिया को बेकिंग ट्रे पर रखें।
  • ऊपर से हल्का घी या दूध ब्रश करें।
  • 15–20 मिनट तक बेक करें या सुनहरा होने तक।
  • बीच में एक बार पलट दें ताकि दोनों तरफ बराबर बेक हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुजिया परफेक्ट बनाने के प्रो टिप्स - फोटो : Adobe stock

पोषण लाभ

  • ओट्स में मौजूद फाइबर पाचन सुधारता है।
  • ड्राई फ्रूट्स दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
  • बेकिंग से ट्रांस फैट कम
  • शुगर की जगह खजूर या शहद से प्राकृतिक मिठास


स्टोरेज टिप

  • बेक्ड गुजिया को एयरटाइट कंटेनर में रखें।
  • 3-4 दिन तक ताजगी बनी रहती है।
  • फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं, अगर मौसम ठंडा हो।


गुजिया परफेक्ट बनाने के प्रो टिप्स

  • आटा ज्यादा नरम न हो।
  • भरावन सूखा रखें, ज्यादा गीला होगा तो गुजिया फट सकती है।
  • ज्यादा बेक न करें, वरना सख्त हो सकती है।
  • चाहें तो ऊपर से डार्क चॉकलेट ड्रिजल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें