दिनचर्या में कसरत को शामिल करें। कसरत के लिए घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में तीस मिनट टहलें, छत पर या कमरे या गार्डन में कई चक्कर लगाकर इसे पूरा किया जा सकता है। बच्चों की शारीरिक गतिविधियों को बनाए रखने के लिए उन्हें रस्सीकूद जैसे खेल खेलने के लिए प्रेरित करें। बच्चों के खाने में फाइबर वाले पदार्थ को शामिल करें ताकि उनका पेट भरा रहे और पाचनतंत्र सही रहे।