फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई में मौजूद मसाले हैं बहुत फायदेमंद, बचा सकते हैं आपको दिल की बीमारियों से

Sat, 21 Sep 2019 10:26 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
मसाले आपके खाने का सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाते हैं बल्कि आपके सेहत को बरकरार रखने में सहायक होते हैं। यह शरीर में रक्त प्रवाह में सुधार कर दिल की बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। जब भी हमारे शरीर में कहीं चोट लग जाती है या कट जाता है तो ब्लीडिंग शुरू हो जाती है। लेकिन कुछ ही देर बाद ब्लीडिंग बंद भी हो जाती है। यह सब खून के थक्के बनने के वजह से होता है। हालांकि, कई बार हमारे हृदय, फेफड़े या मस्तिष्क में भी खून के थक्के बनते हैं, जिनका अगर इलाज नही हुआ तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। बता दें कि कुछ मसालों का सेवन करने से आपका खून पतला हो सकता है। आइए जानते हैं इन मसालों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
दिन की शुरुआत करें अदरक की चाय से
खून को पतला करना हो, सूजन को कम करना हो या मांसपेशियों को आराम देना हो अदरक इन सब के लिए बहुत ही फायदेमंंद है। अदरक एक बेहतरीन औषधि है जिसे आप अपने आहार में शामिल कर अपनी कई स्वास्थ्य समस्याएं ठीक कर सकते हैं। अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत अदरक की चाय से करेंगे तो यह आपके लिए बहुत ही लाभकारी होगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
हल्दी में भरे हैं औषधीय गुण
मसाले में हल्दी का इस्तेमाल खाने को बेहतरीन रंग देने के लिए किया जाता है। लेकिन काफी लंबे समय से इसका इस्तेमाल चिकित्सा सामग्री के रूप में भी किया जाता रहा है। हल्दी खून के थक्के बनने से रोकने में भी सहायक है। साल 2012 में हुए एक अध्यन के मुताबिक हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक थक्का-रोधी के रूप में कार्य करता है।

4 of 5
- फोटो : pixa
लाल मिर्च करती है रक्त संचार बेहतर
लाल मिर्च में सैलिसिलेट्स नामक तत्व पाए जाते हैं जो खून को पतला करने में मदद करता है। लाल मिर्च कई गुणों से भरपूर है। आप इसे दैनिक आहार में शामिल कर रक्तचाप को कम कर सकते हैं और रक्त के संचार को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दालचीनी है गुणों की खान
दालचीनी एक खुशबूदार मसाला है जिसका इस्तेमाल किसी खाने के खुशबू को बढ़ाने में किया जाता है। बता दें कि दालचीनी एक शक्तिशाली थक्कारोधी भी है। रक्तचाप को कम करने में दालचीनी बहुत ही सहायक है। ध्यान दें कि दालचीनी का ज्यादा इस्तेमाल आपके लिवर को नुकसान भी पहुंचा सकता है, इसलिए इसका इस्तेमाल कम मात्रा में ही करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें