फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफ संतोष राणा से सीखें खस्ता पोस्ता गुलगुला बनाना, स्वाद है लाजवाब

Sat, 21 Mar 2020 08:11 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Gulgule - फोटो : Social Media
पोस्तादाना में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कई तरह की समस्याओं में इसका सेवन फायदेमंद बताया गया है। इसकी सब्जी तो आपने खाई ही होगी। बहुत ही स्वादिष्ट होती है। मैदे के गुलगुले में अगर पोस्तादाना मिलाया जाए तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। आप भी यह रेसिपी घर पर बना सकते हैं। इसे खाने के बाद आप इसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं खस्ता पोस्ता गुलगुला की रेसिपी। यह रेसिपी शेफ संतोष राणा ने अमर उजाला के साथ शेयर की है। आइए जानते हैं इसे बनाने के तरीके:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सबसे पहले सामग्री नोट कर लें: 
  • 350 ग्राम मैदा
  • 01 छोटा चम्मच पोस्तादाना
  • 02 छोटे चम्मच 
  • नारियल पावडर
  • 50 ग्राम मावा
विज्ञापन

3 of 4
चीनी - फोटो : अमर उजाला
  • मीठी सौंफ
  • 100 ग्राम चीनी पाउडर
  • 500 मिली. रिफाइंड तेल
  • 1/2 छोटा चम्मच सफेद तिल
  • 02 छोटे चम्मच 
  • किशमिश 
विज्ञापन

4 of 4
Gulgule - फोटो : Social Media
ऐसे बनाएं 
  • पोस्ता दाने को एक घंटा पानी में भिगो दें। उसके बाद पानी से छानकर रख लें।
  • रिफाइंड तेल को छोड़कर सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • मिश्रण में आवश्यकतानुसार पानी डालें, ताकि रोटी बनाने लायक आटे की तरह गुंद जाए।
  • अब इसे एक घंटा ढककर रख लें। अब आटे की बराबर गोलियां बना लें तथा दो हथेलियों से दबाकर चपटा करके रख लें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें।
  • अब इसमें एक-एक कर गुलगुले डालकर हल्का सुनहरा रंग होने तक तल लें।

अब इसे गरमा-गरम परोसें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें