फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनार ही नहीं इसका छिलका भी है फायदेमंद, दिल की बीमारी होती है दूर

Wed, 19 Apr 2017 04:17 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
अनार
सभी जानते हैं कि अनार सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन क्या कभी सोचा है कि इसके छिलके भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं? जी हां, इसलिए अगली बार अनार के छिलकों को फेंकने से पहले इसके फायदों के बारे में जरूर जान लें।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में दिमाग शांत रखता है खरबूजा, दिल के लिए भी है फायदेमंद
विज्ञापन

अनार ही नहीं इसका छिलका भी है फायदेमंद, दिल की बीमारी होती है दूर

2 of 6
अनार
- अनार के छिलकों में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो कील-मुंहासों को दूर करते हैं। चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए इसके छिलकों को सुखाकर तवे पर भूनें और ठंडा होने पर इसे मिक्सी में पीस लें। अब इसे फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें। इससे मुंहासें दूर होने के साथ-साथ आपकी त्वचा में भी निखार आएगा।
विज्ञापन

अनार ही नहीं इसका छिलका भी है फायदेमंद, दिल की बीमारी होती है दूर

3 of 6
अनार
- गला खराब होने पर अनार के छिलकों के पाउडर को पानी में उबाल लें और इससे गरारे करें। ये टॉन्सिल के दर्द और गले की खराश से निजात दिलाता है।

अनार ही नहीं इसका छिलका भी है फायदेमंद, दिल की बीमारी होती है दूर

4 of 6
अनार
- अनार के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल और तनाव को कम कर दिल के रोगों से हमारी रक्षा करते हैं। एक चम्मच अनार के छिलकों के पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से दिल के मरीजों को आराम मिलता है।
विज्ञापन

अनार ही नहीं इसका छिलका भी है फायदेमंद, दिल की बीमारी होती है दूर

5 of 6
अनार
- मुंह के छालों और दुर्गंध से अनार के छिलकें छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए छिलकों को सुखाएं और पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाकर दिन में कम से कम दो बार गरारे करें। इससे मुंह और दांतों की समस्या दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनार ही नहीं इसका छिलका भी है फायदेमंद, दिल की बीमारी होती है दूर

6 of 6
अनार
- अनार के छिलकों का पाउडर तेल में मिलाएं और बालों पर इससे मसाज करें। ऐसा करने से बालों के झड़ने और रूसी की समस्या से निजान मिलती है। बाल धोने से करीब दो घंटे पहले इससे मसाज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें