फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने में जरूर शामिल करें ये पांच मसाले, स्वाद के साथ सेहत को मिलेगा लाभ

Wed, 16 Dec 2020 08:55 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रसोई में मौजूद सारे मसाले किसी ना किसी गुणों की खान है। जिनकी वजह से इनका इस्तेमाल पुराने समय से खाने में मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। वैसे भी ये मसाले ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद रहते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर सर्दी-जुकाम, पेट दर्द से छुटकारा देने के लिए इन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक कि बहुत से लोगों को जो रोजाना इन मसालों का इस्तेमाल खाने में करते हैं लेकिन इनके फायदों से अंजान रहते हैं। तो चलिए जानें रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले वो छह मसाले जो सेहत को इस तरह से पहुंचाते हैं लाभ।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हल्दी
हल्दी एक ऐसा मसाला है जो हर घर में इस्तेमाल होता है। सब्जी किसी भी तरह की हो उसमें स्वाद के साथ रंग लाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी की एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज कई सारी बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। 
विज्ञापन

3 of 7
धनिया पाउडर
धनिया 
धनिया एक ऐसा मसाला है जिसे पत्ती के साथ ही बीजों को भी पीसकर या साबुत इस्तेमाल में लाया जाता है। अपनी खास महक की वजह से ये मसाले की जान है। वहीं धनिया का इस्तेमाल पेट से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। धनिया महिलाओं की आम समस्या के साथ ही शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती है।

4 of 7
cinnamon - फोटो : pixa
दालचीनी
दालचीनी पेड़ की छाल के रूप में होती है। जिसका इस्तेमाल मसाले में किया जाता है। काफी तेज महक का ये मसाला काफी सारे पोषक तत्वों से भरा रहता है। कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की वजह से शरीर की सूजन और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। 
विज्ञापन

5 of 7
jeera
जीरा
दाल में तड़का लगाने के लिए सबसे ज्यादा जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसके औषधीय गुण इसे सबसे अलग बनाते हैं। पेट से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी में रामबाण उपाय है। जीरे में मैग्नेशियम, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो लिवर को हेल्दी रखने और वजन को कम करने में लाभदायक हो सकता है। जीरे को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी लाभदायक माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
Methi Dana - फोटो : Amar Ujala
मेथी के दाने
मेथी के दाने को पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही शुगर के मरीजों को रोजाना मेथी दाने का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
saunf
सौंफ
सौंफ में कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, जिंक, मैग्नेशियम, आयरन, सेलेनियम, मैग्नीज और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा सौंफ खाना पचाने में भी मदद करता है। वहीं सांसों की बदबू को दूर करने के लिए सौंफ खाना फायदेमंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें