फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी तरबूज खाते समय न करें ये गलतियां, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Sun, 03 Jun 2018 11:50 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा साथ ही देगा एनर्जी
तरबूज एक ऐसा फल है, जिसे लोग गर्मियों में खाना बहुत पसंद करते है। क्या आप जानते हैं कि गुणों की खान तरबूज यूं तो हमको कई तरह की परेशानियों से दूर रखने में मदद करता है पर इसके ज्यादा सेवन से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कैसे मालूम होगा कि आखिर किस मात्रा में इसका सेवन करना ठीक है तो आपको बता दें एक दिन में 400-500 ग्राम तरबूज का सेवन करना ठीक रहता है। इससे अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 4
watermelon seed
तरबूज में पानी के साथ-साथ काफी मात्रा में डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है। इसके ज्यादा सेवन करने से पेट से संबंधित जैसे गैस, पेट फूलना और डायरिया जैसे कई समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
watermelon
तरबूज में पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो सकती है जो ज्यादा परेशानी भी खड़ी कर सकता है, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि शरीर में पानी के बढ़े हुए स्तर के कारण पानी बाहर नहीं निकल पाता, जिस वजह से शरीर में ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है। जिस वजह से आपको पैरों में सूजन और थकान जैसी कई परेशानियां हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
A
तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी मात्रा में होता है। जिसके कारण तरबूज का ज्यादा सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज के स्तर में इजाफा हो सकता है। जिस वजह से मधुमेह के पेशेंट्स को तरबूज का सेवन थोड़ी मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें