फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 7 Bhog: मां दुर्गा के सातवें स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए लगाएं गुड़ से बने इस पकवान का भोग

Wed, 09 Oct 2024 08:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मां दुर्गा के सातवें स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें गुड़ और गुड़ से बनें पकवानों का भोग लगा सकते हैं। यहां हम आपको भोग तैयार करने की विधि बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गुड़ से बने इस भोग से प्रसन्न होंगी मां कालरात्रि - फोटो : अमर उजाला
Navratri Day 7 Bhog: नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि में मां कालरात्रि की पूजा 9 अक्तूबर यानी कि दिन बुधवार को की जाएगी। मां दुर्गा ने ये स्वरूप दानवों का संहार करने के लिए धरा था। इसी वजह से यदि आप चाहते हैं कि आपके सभी कष्ट खत्म हों और शत्रुओं की पराजय हो, तो आपको मां कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। 

मां कालरात्रि की पूजा-आराधना से भय और रोग का भी नाश होता है। ऐसे में हर कोई माता रानी के इस स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करता है। 

मां दुर्गा के सातवें स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें गुड़ और गुड़ से बने पकवानों का भोग लगा सकते हैं। आप चाहें तो मां कालरात्रि के भोग के लिए गुड़ की चिक्की बना सकते हैं। यहां हम आपको भोग तैयार करने की विधि बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
गुड़ से बने इस भोग से प्रसन्न होंगी मां कालरात्रि - फोटो : Freepik
गुड़ की चिक्की बनाने का सामान
  •  1 कप गुड़
  • 1 कप भुनी हुई मूंगफली (छिलके हटाकर)
  •  1 चम्मच घी 
विज्ञापन

3 of 6
गुड़ से बने इस भोग से प्रसन्न होंगी मां कालरात्रि - फोटो : instagram
विधि

घर पर गुड़ की चिक्की बनाना बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले मूंगफली को कुरकुरा होने तक भूनना है। इसके बाद भुनी हुई मूंगफली के छिलके निकाल लें। छिलके की वजह से चिक्की का स्वाद बिगड़ सकता है।

4 of 6
गुड़ से बने इस भोग से प्रसन्न होंगी मां कालरात्रि - फोटो : instagram
चिक्की तैयार करने के बाद अब एक भारी तले वाली कढ़ाई में थोड़ा घी डालकर गरम करें और उसमें गुड़ डालें। इसे धीमी आंच पर तब तक पिघलाएं जब तक गुड़ पूरी तरह से घुल न जाए। जब गुड़ पिघल जाए और गाढ़ा हो जाए, तब उसमें मूंगफली डालकर अच्छे से मिला लें। जब ये पूरी तरह से मिक्स हो जाए तो गैस बंद करें।
विज्ञापन

5 of 6
गुड़ से बने इस भोग से प्रसन्न होंगी मां कालरात्रि - फोटो : instagram
इसके बाद एक प्लेन थाली में थोड़ा घी लगाकर तैयार मिश्रण को फैला दें और बेलन की मदद से पतला कर लें। मिश्रण हल्का ठंडा हो जाने पर उसे चाकू से अपनी पसंद के आकार में काट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुड़ से बने इस भोग से प्रसन्न होंगी मां कालरात्रि - फोटो : instagram
पूरी तरह से ठंडा होने पर यह कड़क हो जाएगी। अब ये भोग लगाने के लिए तैयार है। गुड़ की चिक्की का स्वाद मीठा और कुरकुरा होता है, और इसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें