फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन मां को अर्पित करें खास भोग, जानें कलश स्थापना का प्रसाद बनाने की विधि

Thu, 03 Oct 2024 07:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है, इस दिन दूध से बनी मिठाई या गाय के घी से तैयार भोग देवी को अर्पित करना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि के पहले दिन मां को अर्पित करें खास भोग - फोटो : freepik
Shardiya Navratri Special Bhog Recipe: तीन अक्तूबर यानी कि दिन गुरुवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में हर घर में लोगों ने मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी भी पूरी कर ली है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, और सिद्धिदात्री माता की पूजा की जाती है।

नवरात्रि का प्रथम दिन मां शैलपुत्री का होता है और इसी दिन घट स्थापना भी की जाती है। लोग मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए उनके पसंदीदा रंग के कपड़े पहनकर पूजा करते हैं। इसके साथ ही वो माता रानी के पसंदीदा पकवान का भोग भी लगाते हैं। 

इस दिन दूध से बनी मिठाई या गाय के घी से तैयार भोग देवी को अर्पित करना चाहिए। इसी के चलते आज हम आपको ढेर सारे घी के साथ बादाम का हलवा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इस खास भोग को बनाकर माता रानी को प्रसन्न करें। 
विज्ञापन

2 of 6
नवरात्रि के पहले दिन मां को अर्पित करें खास भोग - फोटो : Adobe stock
बादाम का हलवा बनाने की सामग्री

- 1 कप बादाम 
- 1/4 कप घी
-  थोड़ा सा दूध
- 1/2 कप शक्कर 
- 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
- कुछ केसर के धागे 
- सजाने के लिए बादाम और पिस्ता
विज्ञापन

3 of 6
नवरात्रि के पहले दिन मां को अर्पित करें खास भोग - फोटो : instagram
हलवा बनाने की विधि

अगर बादाम का हलवा बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले बादाम को भिगो लें। इसके बाद अब भीगे हुए बादाम के छिलके उतार लें और मिक्सर में थोड़ा दूध डालकर मुलायम पेस्ट बना लें।

4 of 6
नवरात्रि के पहले दिन मां को अर्पित करें खास भोग - फोटो : instagram
इसके बाद एक कड़ाही में घी गर्म करें। जब घी पिघल जाए, उसमें बादाम का पेस्ट डालें। पेस्ट डालने के बाद आपको इसे लगातार मध्यम आंच पर चलाते हुए भूनना है।
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्रि के पहले दिन मां को अर्पित करें खास भोग - फोटो : instagram
जब पेस्ट का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और उसमें से घी अलग होने लगे, तब समझें कि यह भुन गया है। जब पेस्ट अच्छी तरह से भुन जाए इसमें शक्कर डालें। इस हलवे को तब तक पकाएं जब तक शक्कर पूरी तरह से घुल न जाए और मिश्रण सूखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवरात्रि के पहले दिन मां को अर्पित करें खास भोग - फोटो : instagram
जब हलवा सूखने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में हलवा तैयार होने पर इसे एक बर्तन में निकालें और ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता से सजाएं। हलवा तैयार है। अब आप इसका भोग लगा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें