नवरात्र के नौ दिनों में देवी मां की आराधना के साथ ही लोग पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं। इस दौरान पूरी तरह से अन्न को छोड़ वो फलाहार पर रहते हैं। जिसमें साधारण गेंहू, चावल शामिल नहीं होता है। ऐसे में हर दिन खाने के लिए कुछ ऐसी चीज होनी चाहिए जो पेट को भरने के साथ ही ऊर्जा दे। साथ ही सात्विक भी हो। तो आप व्रत में उत्तपम बना सकती हैं। ये उत्तपम सूजी के नहीं बल्कि व्रत वाले चावल के बनते हैं। तो चलिए जानें समां के चावल यानी व्रत वाले चावलों से उत्तपम बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 5
vrat ke uttapam
- फोटो : social media
व्रत में भी कई बार कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का दिल कर जाता है। ऐसे में उत्तपम बढ़िया रेसिपी है। लेकिन हम व्रत में खाया जाने वाला उत्तपम बनाएंगे तो इसमें सूजी की जगह सामां के चावल या व्रत में खाए जाने वाले चावल को लेते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
vrat ke uttapam
- फोटो : social media
उत्तपम बनाने की सामग्री
उत्तपम बनाने के लिए एक कप समां या व्रत के चावल, एक छोटा चम्मच जीरा, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, थोड़ी सी बारीक कटी हरी धनिया, सेंधा नमक स्वाद के अनुसार
4 of 5
uttapam
- फोटो : Social Media
उत्तपम बनाने की विधि
समां या व्रत के चावल को दो से तीन घंटे के लिए भिगोकर रख दें। पानी से निकालने के बाद मिक्सी में इसे बारीक पीस लें और डोसे की कंसिस्टेंसी का घोल बना लें। इस घोल में जीरा, हरी मिर्च, धनिया की पत्ती और सेंधा नमक डाल लें। तवे को गर्म करने के बाद उस पर घी डालें और छोटे-छोटे आकार के उत्तपम तैयार करें।
गैस की आंच मध्यम करने के बाद इसे ढंक दें। जब एक तरफ अच्छे से सिंक जाएं तो इसे पलट दें। दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकने के बाद गर्मागर्म सर्व करें। आप इस उत्तपम को आलू की सब्जी या व्रत की हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। आप चाहे तो उत्तपम के बैटर में कटे हुए टमाटर और शिमला मिर्च मिला लें।