फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima Special Kheer: शरद पूर्णिमा पर बनाएं स्वादिष्ट खीर सिर्फ 30 मिनट में, जानें आसान रेसिपी

Mon, 06 Oct 2025 09:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Traditional Kheer For Sharad Purnima 2025: आज देशभर में शरद पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में हम आपको यहां पारंपरिक खीर बनाने की रेसिपी बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
शरद पूर्णिमा पर खीर बनानी है तो ये विधि अपनाएं, मिलेगा एकदम हलवाई जैसा स्वाद - फोटो : अमर उजाला
How to Make Traditional Kheer For Sharad Purnima 2025: आज शरद पूर्णिमा का पावन अवसर है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की अराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन खीर बनाकर उसे चंद्रमा की चांदनी में रखकर ग्रहण करना चाहिए, क्योंकि आज रात को चांद से अमृत बरसेगा। अमृत वाली खीर खाना शरीर के लिए भी काफी लाभदायक होता है।

ये न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष है, बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी माना जाता है कि चांदनी में रखी गई खीर शरीर को शीतलता प्रदान करती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। ऐसे शुभ दिन पर अगर आप झटपट, आसान और स्वादिष्ट खीर बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया ये तरीका आपके लिए परफेक्ट है। इसे बहुत कम सामग्री में, बिना किसी झंझट के बनाया जा सकता है। तो आइए जानें कि इस शरद पूर्णिमा पर आप अपने परिवार और प्रियजनों के लिए स्वादिष्ट खीर कैसे बना सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
खीर बनाने का सामान - फोटो : Amar Ujala
खीर बनाने का सामान
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  •  1/4 कप चावल 
  •  1/2 कप चीनी
  •  4-5 काजू, बादाम, किशमिश
  •  1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  •  केसर के कुछ धागे 

 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

घर पर चावलों की खीर बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालें। अब जब दूध में उबाल आ जाए, तो भीगे हुए चावल डाल दें।

4 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
अब धीमी आंच पर दूध को तब तक पकाएं जब तक चावल नरम न हो जाएं और दूध गाढ़ा न हो जाए। इसे थोड़ी देर तक चलाते रहें, अगर लगातार नहीं चलाएंगे तो ये नीचे से जलने लगेगा।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : instagram
 जब ये गाढ़ा होने लगे तो अब इसमें चीनी, सूखे मेवे और इलायची पाउडर डालें। चीनी मिक्स करने के बाद भी इसे एक से दो मिनट तक चलाएं। अब इसे कम से कम 5-7 मिनट और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : Instagram
जब ये ठंडी हो जाए तो इसे कपड़े या छलनी से ढककर ऐसी जगह पर रख दें, जहां चंद्रमा की रोशनी इसपर पड़े। थोड़ी देर या रातभर के लिए इसे ऐसे ही रख दें और फिर अगले दिन प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण करें और अपने करीबियों में भी बांटें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें