फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर से कम नहीं होता इन 7 चीजों को दोबारा गर्म करना, खतरे में पड़ सकती हैं जिंदगी

Thu, 25 Jul 2019 01:38 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
food
अगर लंच या डिनर करने के बाद खाना बच जाता है तो हम उसे फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं और दूसरे टाइम खाने में इस्तेमाल कर लेते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो वक्त की कमी के चलते एक ही बार में दूसरे टाइम का खाना भी बना लेते हैं, लेकिन उन्हें शायद ये नहीं मालूम होगा कि खाने को दोबारा गर्म करने से उसके पोषक तत्वों के कंपोजिशन्स में कई तरह के बदलाव आते हैं जिसकी वजह से व्यक्ति कई बीमारियों का शिकार हो सकता है। आइए जानते हैं खाने की ऐसी चीजों के बारे में जो दोबारा गर्म करने से जहर बन जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 8
chicken curry
चिकन 
अगर आप फ्रिज में रखे हुए चिकन को दोबारा गर्म करते हैं तो उसमें मौजूद प्रोटीन कम्पोजिशन पूरी तरह से बदल जाते हैं। इतना ही नहीं इसके सेवन से पाचन तंत्र खराब होने का खतरा बना रहता है।  अगर आप इसे गर्म कर भी रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसे आप ज्यादा टेंपेरेचर पर न गर्म करें।
विज्ञापन

3 of 8
potato
आलू
आलू को लेकर हम सभी लोग सोचते हैं कि स्टोर करने के लिए ये सबसे आसान चीज है। इसे कभी भी दोबारा गर्म करके खाया जा सकता है। आपको इस पर एक बार फिर विचार करने की जरूरत है। आलू में अच्छा मात्रा में पोटेशियम, विटामिन बी6 और विटामिन सी पाया जाता है, जिसे बार-बार गर्म करने से उसमें बॉटुलिज्म नाम का एक बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाता है।

4 of 8
palak momos
पालक 
पालक को दोबारा गर्म करना एवॉइड करें। जिन सब्जियों में नाइट्रेट होता है उन्हें दोबारा गर्म करने से उसमें कार्सिनोजेनिक प्रोपर्टिज रिलीज होती हैं, जिससे कैंसर होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में कोशिश करें कि पालक पकाने के तुरंत बाद खा लें।    
विज्ञापन

5 of 8
egg masala - फोटो : social media
अंडे
प्रोटीन का राजा अंडा दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। एक बार आपने अंडा बना लिया तो उसे तुरंत खा लें। बार बार उसे गर्म करना हमारी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। अंडे को दोबारा गर्म करने पर उसमें मौजूद प्रोटीन विषाक्त हो जाता है,जिससे पेट संबधी कई तरह की समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर अंडा लंबे समय से बना रखा है तो इसे खाते समय दोबारा गर्म न करें। 
विज्ञापन

6 of 8
rice
चावल 
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चावल भी इस लिस्ट में शामिल है। फूड स्टैंडर्ड एजेंसी के अनुसार अगर आप चावल को दोबारा गर्म करके खाते हैं तो इससे आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है। दरअसल कच्चे चावलों में जीवाणु होते हैं जो चावल के पकने के बाद भी उसमें जिंदा रहते हैं। ऐसे में अगर आप चावल को पकाने के बाद उन्हें किचन या रूम टेम्परेचर पर छोड़ देते हैं तो ये जीवाणु बैक्टीरिया में बदल जाते हैं। इन चावलों को खाने से आपको उल्टी और दस्त का खतरा बढ़ जाता है। इन्हें गर्म करने के बाद भी आप इस जहर से नहीं बच सकते।
विज्ञापन

7 of 8
Kadai Mushroom
मशरूम
मशरूम प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। इसे काटते ही उसमें मौजूद प्रोटीन तत्व कम होने लगते हैं इसलिए हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि उसे पकाते ही खा लें। इसे पकाने के बाद दोबारा गर्म करना बिल्कुल ठीक नहीं होता। मशरूम को दोबारा गर्म करके खाने से आपका पेट खराब हो सकता है। अगर आप अगले दिन के लिए मशरूम रख भी रहे हैं तो इसे गर्म न करके ठंडा ही खाएं।
विज्ञापन

8 of 8
beet root
चुकंदर
चुकंदर को दोबारा गर्म करने से उसमें मौजूद नाइट्रेट समाप्त हो जाता है। इसलिए इसे दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए। अगर कभी ऐसा हो कि चुकंदर ज्यादा बन भी गया है तो इसे फ्रिज में रख दें और खाने से कुछ घंटे पहले बाहर निकालकर रख दें और बिना गर्म करे खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें