कुट्टू के पकौड़े और फलाहारी चटनी बनाने की विधि
- फोटो : instagram
विधि
फलाहारी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर में बारीक कटा हुआ धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस और सेंधा नमक डालें। इन सभी को बारीक पीस लें। अगर चटनी को गाढ़ा करना हो, तो दही डालकर फिर से पीस लें। तैयार चटनी को एक बर्तन में निकाल लें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। अब इसे गर्मागर्म पकौड़ों के साथ परोसें और महादेव को भी इसका भोग लगाएं।