फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar Prasad Recipe: सावन के पहले सोमवार पर महादेव को लगाएं पंचामृत का भोग, बनाने का तरीका है आसान

Mon, 22 Jul 2024 07:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सावन के पहले सोमवार पर महादेव को प्रसन्न करना चाहती हैं तो उनके लिए पंचामृत तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 5
सावन के पहले सोमवार पर महादेव को लगाएं पंचामृत का भोग - फोटो : instagram
Sawan Somwar Prasad Recipe: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित रहता है। ऐसे में लोग इस पूरे महीने भक्ति, पूजा-पाठ, अनुष्ठान और व्रत-उपवास करते हैं। 22 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो रही है। खास बात यह है कि इस साल सावन का महीना सोमवार के दिन से ही शुरू होगा।

सावन का सोमवार कई मायनों में बेहद खास होता है। ऐसे में लोग इस दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल और अन्य कई चीजे चढ़ाते हैं। बहुत सारे लोग शिवलिंग पर पंचामृत भी चढ़ाते हैं। इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है। पंचामृत बनाना काफी आसान है।

अगर आप चाहे तो सावन के पहले सोमवार व्रत रखकर भोलेनाथ के पंचामृत अर्पण कर सकते हैं। इसे आप प्रसाद के रूप में भी ग्रहण कर सकते हैं। यह फलाहारी होता है। ऐसे में आप इस व्रत में भी इसका सेवन कर सकते हैं
विज्ञापन

2 of 5
सावन के पहले सोमवार पर महादेव को लगाएं पंचामृत का भोग - फोटो : instagram
पंचामृत बनाने के लिए सामग्री

दूध - 1 कप
दही - 1 कप
घी - 1 बड़ा चम्मच
शहद - 1 बड़ा चम्मच
गुड़ - 1 बड़ा चम्मच 
मेवे- (काजू, किशमिश, पिस्ता, चिरोंजी, घिसा हुआ नारियल और मखाने)
विज्ञापन

3 of 5
सावन के पहले सोमवार पर महादेव को लगाएं पंचामृत का भोग - फोटो : instagram

विधि

पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन में दूध डालें। अब इस दूध में दही मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस बर्तन में स्वाद के अनुसार चीनी डालें और इसे तब तक मिक्स करें, जब तक चीनी घुल न जाए।

4 of 5
सावन के पहले सोमवार पर महादेव को लगाएं पंचामृत का भोग - फोटो : instagram
इसके बाद इस बर्तन में अब घी डालें और इसे भी अच्छे से मिलाएं। अब इस बर्तन में शहद डालें और सुनिश्चित करें कि यह मिश्रण में पूरी तरह से घुल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन के पहले सोमवार पर महादेव को लगाएं पंचामृत का भोग - फोटो : instagram
जब सभी चीजें अच्छी तरह से घुल जाए तो बर्तन में कटे हुए मखाने, काजू और बादाम के साथ चिरोंजी और घिसा हुआ नारियल डालकर इसे चलाएं। भोग लगाने से पहले इसमें तुलसी के कुछ पत्ते जरूर डालें। अब भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद स्वरूप बांटे और खुद भी सेवन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें