Sawan Special Dishes: सावन के महीने में बहुत से लोग प्याज और लहसुन नहीं खाते हैं। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना प्याज-लहसुन के भी स्वादिष्ट लगती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकती हैं ये सब्जियां, सावन में करें ट्राई
Sawan Special Dishes: सावन का महीना चल रहा है, ऐसे में बहुत से घरों में सिर्फ सात्विक खाना बनता है। इस सात्विक खाने में प्याज और लहसुन पूर्ण रूप से वर्जित होते हैं। इसी के चलते उन लोगों के लिए बड़ी मुश्किल आ जाती है, जो हमेशा अपनी सब्जी में प्याज-लहसुन डालते हैं। उन्हें इस महीने समझ ही नहीं आता कि वो ऐसा क्या बनाएं जो प्याज-लहसुन के बिना अच्छा और स्वादिष्ट लगे।
इसी परेशानी को देखते हुए हम तीन ऐसी सब्जियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो बिना प्याज-लहसुन के काफी स्वादिष्ट लगती हैं। खास बात ये है कि इन सब्जियों को बनाना भी काफी आसान है, जिसके लिए आपको कुछ मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 7
दम आलू बनाने का सामान
- फोटो : Instagram
दम आलू बनाने का सामान
छोटे उबले आलू – 10-12
टमाटर – 3
दही – ½ कप (फेंटा हुआ)
अदरक – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
घी या तेल – 2 बड़े चम्मच
हींग, जीरा – तड़के के लिए
नमक
हरा धनिया
विज्ञापन
3 of 7
विधि
- फोटो : Instagram
विधि
दम आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले तो आलुओं को छीलकर थोड़ा बड़ा-बड़ा काट लें और उसे फिर इस तेल में हल्का फ्राई करें। आलू फ्राई करने के बाद उसी कड़ाही में घी गर्म करके हींग और जीरा डालें। जब जीरा सही से भुन जाए तो फिर अदरक, नमक और टमाटर प्यूरी डालकर मसाले भूनें। इसमें फेंटा हुआ दही डालें और 2 मिनट पकाएं। मसाले पकने के बाद इसमें तले हुए आलू डालें, थोड़ा पानी मिलाएं और ढककर 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। सबसे आखिर में सब्जी में तले हुए आलू डालें और फिर 2 मिनट के ढक दें। बस अब गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे सजाएं।
4 of 7
मटर-पनीर की सब्जी बनाने का सामान
- फोटो : instagram
मटर-पनीर की सब्जी बनाने का सामान
पनीर – 200 ग्राम
मटर – 1 कप
टमाटर प्यूरी – 3 मध्यम टमाटर
अदरक – 1 चम्मच
मलाई या दही – 2 बड़े चम्मच
नमक
हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर
तेजपत्ता, लौंग – स्वाद अनुसार
विज्ञापन
5 of 7
मटर-पनीर की सब्जी बनाने का सामान
- फोटो : instagram
विधि
मटर पनीर की स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले अदरक और टमाटर को एक साथ भूनकर उसकी प्यूरी बना लें। इसके बाद एक पैन में घी गर्म करके तेजपत्ता, लौंग डालें, फिर टमाटर पेस्ट डालें। अब इसमें मसाले और दही डालें, अच्छे से भूनें। इसी दौरान इसमें नमक भी मिक्स करें। सबसे आखिर में बारी आती है मटर और पनीर डालने की, तो इसे डालने के बाद सब्जी को थोड़ा पानी डालकर 5-7 मिनट पकाएं। आखिर में गरम मसाला डालें और फिर पूरी या पराठे के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
6 of 7
कद्दू की सब्जी बनाने का सामान
- फोटो : Adobe Stock
कद्दू की सब्जी बनाने का सामान
पका हुआ कद्दू – 2 कप
सौंफ – 1 चम्मच
हींग, मेथी दाना – तड़का
लाल मिर्च, हल्दी, नमक, खटाई
गुड़ – 1 छोटा टुकड़ा
कद्दू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले तो कढ़ाई में तेल गर्म करके हींग, मेथी दाना, सौंफ डालें। इसके बाद इसमें कटे हुए कद्दू, नमक और खटाई डालें। अब इसे कुछ देर ऐसे ही ढककर रख दें और पकने दें। अंत में थोड़ा गुड़ डालें और मिलाएं। गुड़ डालने के बाद भी कुछ देर इसे ऐसे ही पकने दें और फिर गरम ही परोसें।