व्रत में क्या खा सकते हैं
सावन के व्रत में आप दूसरे व्रत की तरह आलू का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। इस व्रत में आलू चाट ,फ्राई आलू ,दही आलू ,आलू टिक्की ,मूंगफली के साथ आलू की सब्जी का सेवन किया जाता है। आलू में मौजूद विटामिन c आपकी त्वचा के लिए अच्छा होता है। आलू शुगर का भी अच्छा स्रोत है।व्रत के दौरान ये आपके शरीर में एनर्जी बनाए रखता है।व्रत खोलते समय आप कटु के आटे में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।