फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकफास्ट आइडिया: शनिवार के नाश्ते में बनाएं ये झटपट डिश, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

Sat, 26 Sep 2026 09:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Quick Breakfast Recipe: अगर आप भी बच्चों और परिवार के लिए कोई टेस्टी और जल्दी बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो वेजिटेबल ब्रेड पिज्जा टोस्ट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए ब्रेड, सब्जियां, चीज और कुछ सामान्य मसालों की जरूरत होती है।
विज्ञापन
1 of 1
ब्रेकफास्ट रेसिपी - फोटो : Ai

Aaj Breakfast Me Kya Banayen: शनिवार आते ही छुट्टी वाला माहौल बन जाता है। वीकेंड होने के कारण कई दफ्तरों में छुट्टी रहती है, हालांकि बच्चों के स्कूल खुले रहते हैं। ऐसे में लोगों का मन करता है कि शनिवार की सुबह का नाश्ता रोज के पोहा, पराठे या ब्रेड से थोड़ा अलग हो लेकिन कम समय में तैयार हो जाए। 

अगर आप भी बच्चों और परिवार के लिए कोई टेस्टी और जल्दी बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो वेजिटेबल ब्रेड पिज्जा टोस्ट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए ब्रेड, सब्जियां, चीज और कुछ सामान्य मसालों की जरूरत होती है। खास बात यह है कि इसे बच्चों के स्वाद के अनुसार आसानी से तैयार किया जा सकता है। सुबह जल्दी में इसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है और जरूरत हो तो बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी पैक किया जा सकता है।

ब्रेड पिज्जा बनाने की सामग्री 

  • ब्रेड स्लाइस
  • सब्जियां (शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, खीरा, स्वीट कार्न)
  • चीज
  • बटर
  • आरिगेनो


ऐसे बनाएं झटपट ब्रेकफास्ट

स्टेप 1- इसके लिए ब्रेड स्लाइस लें और उन पर थोड़ा पिज्जा सॉस या टमाटर सॉस लगाएं।
स्टेप 2- अब बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, स्वीट कॉर्न और अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां डालें।
स्टेप 3- ऊपर से थोड़ा ग्रेटेड चीज और हल्का ओरिगेने या मिक्स्ड हर्ब्स डालें।
स्टेप 4- अब तवे को गर्म करके हल्का तेल या बटर लगाएं और ब्रेड को धीमी आंच पर ढककर कुछ मिनट पकाएं।
स्टेप 5- जब चीज पिघल जाए और ब्रेड नीचे से क्रिस्पी हो जाए तो गैस बंद कर दें।

बच्चों के लिए कैसे बनाएं और भी स्वादिष्ट?

बच्चों को पसंद आने वाली सब्जियों का इस्तेमाल करें और बहुत ज्यादा स्पाइसी मसाले न डालें। टिफिन के लिए इसे थोड़ा ठंडा होने दें, फिर छोटे टुकड़ों में काटकर एयरटाइट लंच बाॅक्स में पैक करें।
साथ में फल या कोई पसंदीदा हेल्दी स्नैक्स भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें