फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही समय पर खाएं सही फल, नहीं तो होगा नुकसान

Fri, 29 Jul 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हर इंसान को फल खाना बहुत अच्छा लगता है। जब भूख लगती है हम फल खा लेते हैं पर क्या आपको पता है कि हर फल को खाने का भी एक सही समय होता है। अगर आप गलत समय में गलत फल खाते हैं तो इससे आपके शरीर को ज्यादा नुकसान पहुंचता है। कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से बॉडी में एसिड बनता है जिससे इनडाइजेशन जैसी पेट की समस्या हो सकती है। आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में जिन्हें सही समय पर खाना ज्यादा फायदेमंद होगा।
विज्ञापन

2 of 7
केला
केला कभी भी सुबह-सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। केले में कैल्शियम और आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। खाली पेट केला खाने से शरीर में इन तत्वों का बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसे में सीने में जलन या अल्सर की बीमारी हो सकती है। केले को भरपेट नाश्ता करने के बाद ही खाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
सेब
सेब एक ऐसा फल है जिसे लोग कभी भी खा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सेब को रात में कभी नहीं खाना चाहिए। सेब खाने से बॉडी में एसिड ज्यादा बनता है। रात में एसिड बनने से डाइजेशन की समस्या हो सकती है। पेट की बीमारी भी हो सकती है। दिन के वक्त सेब कभी भी खाया जा सकता है। यहां तक की नाश्ते से पहले भी। 
 

4 of 7
पपीता
पपीते को सुबह के नाश्ते के बाद एवं दोपहर के खाने से पहले खाना चाहिए। पपीता पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे खाने से पेट की बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। डाइजेशन और पाइल्स में भी यह बहुत लाभकारी होता है। इसमें शुगर लेवल की मात्रा अधिक होती है। खाना खाने के तुरंत बाद इसे खाने से शरीर का वजन बढ़ सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
संतरा
संतरे को खाने का सही समय सुबह के नाश्ते के बाद है। कई लोग सुबह मॉर्निंग वॉक से लौटकर ही जूस की तरह संतरे का सेवन कर लेते हैं पर ये गलत है। ज्यादातर खट्टे फलों को कुछ खाने के बाद ही खाना चाहिए नहीं तो शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें एसिड की मात्रा अधिक होती है। खाली पेट खाने से ये पेट में एसिडिटी को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
अनार
अनार को खाने का सही समय सुबह है। सुबह शरीर को एक अलग एनर्जी की जरूरत होती है। अनार के दानों में बहुत ताकत होती है। अनार शरीर में खून की कमी को भी पूरा करती है। अनार को दोपहर के खाने से पहले खा लेना चाहिए तभी ये शरीर को फायदा पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमरूद
अमरूद खाना भी लोगों को बहुत पसंद होता है। लोग इसे कभी भी खा लेते हैं लेकिन इसे खाने का सही समय दोपहर के खाने के बाद है। अमरूद खाने को पचाने में मदद करता है। दोपहर के खाने के बाद इसे खाने से शरीर की पाचनशकित बढ़ती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें