फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में इन आसान स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट चावल के आटे का हलवा, कुछ ही मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार

Fri, 12 Feb 2021 09:03 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram
आमतौर पर हलवा खाना सभी को काफी पसंद होता है। हलवा काफी स्वादिष्ट होता है और हलवा बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको चावल के आटे का हलवा बनाने की आसान विधि बताएंगे। आपको चावल का आटा बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी और कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट चावल के आटे का हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। अगली स्लाइड्स में जानिए चावल के आटे का हलवा बनाने की रेसिपी...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
चावल के आटे का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
  • चावल का आटा
  • शुगर
  • पानी
  • इलाइची पाउडर
  • खोया भुना हुआ
  • ड्राई फ्रूट्स
  • देसी घी
अगली स्लाइड्स में जानिए चावल के आटे का हलवा बनाने की रेसिपी...
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
स्टेप 1
  • सबसे पहले गैस पर कढ़ाई चढ़ा लें और उसमें एक कटोरी देसी घी डालें। घी के पिघलने के बाद कढ़ाई में चावल के आटे को डाल दें। आपने चावल के आटे को पांच मिनट तक अच्छी तरह से भुन लेना है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : twitter
स्टेप 2
  • जब आटा भुन जाए तो इसमें चीनी डाल दें। इसको आपने अच्छी तरह से चलाते रहना है। ड्राई होने पर इसमें गर्म पानी मिला दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
स्टेप 3
  • इसके बाद आपने भुना हुआ खोया और इलाइची पाउडर इसमें डाल देना है। दो से तीन मिनट बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स भी मिला दें। इन आसान तीन स्टेप्स में आपका चावल के आटे का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें