फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Food : देशभक्ति के जश्न में परिवार के लिए बनाएं तिरंगा पुलाव, नोट करें रेसिपी

Thu, 26 Jan 2023 10:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे जिसे घर में बड़ी आसानी से बनाकर आप वाहवाही लूट सकती हैं। इस डिश का नाम है तिरंगा पुलाव। इसे आप कुछ ही देर में बड़ी ही आसानी से बना सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
तिरंगा पुलाव - फोटो : instagram
Republic Day Food : जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अब कुछ ही दिनों में 26 जनवरी आने वाली है। चाहे स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस हो, दोनों दिन पूरा देश देशभक्ति के रंगो में डूबा नजर आता है। ऐसे में लोग इस दिन को खास बनाने के लिए काफी कोशिश करते हैं। कोई ट्राई कलर से अपने घर, दुकान और ऑफिस को सजाता है तो कोई ट्राई कलर के ही कपड़े पहनकर और मेकअप करके तैयार होता है।

इसी के चलते आज की खबर में हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे जिसे घर में बड़ी आसानी से बनाकर आप वाहवाही लूट सकती हैं। इस डिश का नाम है तिरंगा पुलाव। इसे आप कुछ ही देर में बड़ी ही आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। आइए देर ना करते हुए आपको तिरंगा पुलाव बनाने की विधि बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नारंगी चावल - फोटो : istock
ये है नारंगी चावल तैयार करने की विधि

अगर आप गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा पुलाव बनाने की सोच रही हैं तो सबसे पहले आपको तीन भागों में चावल को बांटना पड़ेगा। अब सबसे पहने नारंगी चावल तैयार करने के लिए- पैन एक एक चम्मच घी डालकर इसमें कसे हुए गाजर डालकर पकाए। इसके बाद बचे एक कप भीगे हुए चावल को डालकर भून लें। इसमें संतरे का रस, 1 कप पानी, नमक और 5-6 बूंद नारंगी रंग डालकर पकाएं। जब ये पक जाए तो इसे अलग रख दें। 
विज्ञापन

3 of 5
ऐसे तैयार करें सफेद चावल - फोटो : instagram
ऐसे तैयार करें सफेद चावल

इसके बाद सफेद चावल बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें। अब इसमें कटे हुए प्याज डालकर गुलाबी होने तक फ्राई करें। अब कसा हुआ पनीर और नमक डालकर कुछ देर तक पकाएं। फिर पके हुए 1 कप चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे भी अब अलग उठा कर रख दें। 

4 of 5
तिरंगा पुलाव - फोटो : instagram
इस तरह से तैयार करें हरा चावल

हरे रंग का चावल बनाने के लिए सबसे पहले हरा धनिया, नारियल, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को पीसकर पेस्ट तैयार बना लें। अब तड़का लगाने के लिए एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें। पैन में थोड़ा सा जीरा और पेस्ट डालकर मिला लें। अब इसमें हरी मटर, नमक और 1 चम्मच पानी डालकर ढक्कन लगा दें और पकनें दें। फिर 1 कप पके हुए चावल डालकर मिला लें। बस आपका हरं रंग का चावल भी अब तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिरंगा पुलाव - फोटो : instagram
ऐसे तैयार करें पुलाव

तीनों रंग के चावल तैयार होने के बाद सबसे पहले एक रिंग लें। अब अब सबसे पहले इसे हरा रंग के चावल डालें, ताकि ये रिंग में सबसे नीचे रहें। इसके बाद इस पर सफेद रंग के चावल डाल दें। अब आखिर में इस पर नारंगी चावल डालें। कस के प्रेस करने के बाद रिंग को हल्के हाथ से हटा दें। बस आपका तिरंगा पुलाव अब तैयार है। इसे गर्म ही सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें