फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Lunch: गणतंत्र दिवस के दिन तैयार करें खास लंच, बच्चों से लेकर बड़ों को पसंद आएंगे ये पकवान

Sun, 26 Jan 2025 07:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गणतंत्र दिवस के दिन परिवार और दोस्तों के साथ एक खास लंच तैयार करना एक शानदार विचार है। इस दिन का माहौल देशभक्ति से भरा होता है, और अगर लंच भी स्वादिष्ट और खास हो, तो यह दिन और भी यादगार बन जाता है।  
विज्ञापन
1 of 6
गणतंत्र दिवस के दिन तैयार करें खास लंच - फोटो : Adobe stock
Republic Day Lunch: 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इसी के बाद से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और अर्धसैनिक बलों की झांकियां होती हैं। साथ ही, विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियां भी प्रदर्शित की जाती हैं। वहां राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं। लोग गणतंत्र दिवस के दिन को अपने-अपने तरीकों से खूब उत्साह के साथ मनाते हैं।

इस दिन अवकाश होता है, इसलिए ज्यादातर लोग इस दिन घर पर ही रहते हैं। ऐसे में आप चाहें तो इस खास दिन को खास लंच के साथ और स्पेशल बना सकती हैं। यहां हम आपको लंच के लिए कुछ विकल्प भी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
देशभक्ति थाली - फोटो : instagram
देशभक्ति थाली

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप एक विशेष देशभक्ति थाली तैयार कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए तिरंगे के रंगों में विभिन्न व्यंजन तैयार करें। इन पकवानों में तिरंगा पुलाव, तिरंगा पूड़ी, कलरफुल रायता, गाजर का हलवा जैसे पकवान शीमिल करें। इससे आपकी देशभक्ति थाली कमाल की लगेगी।
विज्ञापन

3 of 6
पाव भाजी - फोटो : instagram
पाव भाजी

भारत की लोकप्रिय स्ट्रीट फूड डिश पाव भाजी को देशभक्ति अंदाज में परोसें। चाहें तो तिरंगे रंग में पाव भाजी को प्रस्तुत करें। इसके लिए सबसे पहले केसरिया रंग के लिए भाजी तैयार करें। सफेद रंग के पाव को बीच में रखें। और सबसे आखिर में हरी धनिया की चटनी को रखें। इसे सही क्रम में रखें, ताकि ये देखने में तिरंगा पावभाजी लगे।

4 of 6
छोले-भटूरे - फोटो : iStock
छोले-भटूरे

बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक को छोले-भटूरे काफी पसंद आते हैं। ऐसे में यदि आप चाहें तो लंच में छोले-भटूरे तैयार करें। परिवार को जब आप गरम छोले-भटूरे खिलाएंगी तो वो आपकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। छोले-भटूरे के साथ हरी चटनी और सलाद अवश्य परोसें।
विज्ञापन

5 of 6
वेज बिरयानी - फोटो : instagram
वेज बिरयानी

वेज बिरयानी को एक शानदार लंच डिश बनाया जा सकता है। इसे तिरंगे रंग में सजाकर सर्व करें, जिसमें हरा रंग पालक या पुदीने से, सफेद रंग दही और नारंगी रंग टमाटर से दिया जा सकता है। साथ में रायता और सलाद जरूर परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कढ़ाई पनीर और नान - फोटो : instagram
कढ़ाई पनीर और नान

यदि कुछ चटाकेदार बनाने का प्लान कर रही हैं तो आप कढ़ाई पनीर तैयार कर सकती हैं। कढ़ाई पनीर के साथ नान और पुलाव काफी स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में बिना सोचे परिवार के लिए नान और कढ़ाई पनीर तैयार करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें