फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के दिन नाश्ते में तैयार करें तिरंगा इडली, बच्चे भी देखकर होंगे खुश

Wed, 24 Jan 2024 09:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस गणतंत्र दिवस अपने बच्चों को खुश करने का सोच रही हैं, तो उन्हें नाश्ते में तिरंगा इडली खिला सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
tricolor Idli Recipe - फोटो : instagram
कुछ ही दिनों में गणतंत्र दिवस आने वाला है, जिसकी तैयारी लोगों के शुरू कर दी है। बाजारों में इसकी धूम दिखाई देने लगी है। चाहे स्वतंत्रता दिवस की बात करें, या गणतंत्र दिवस की, इन दोनों ही दिनों में पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। लोग अपने घरों को, दफ्तरों को और दुकानों को तिरंगे के रंगों से सजाते हैं। लोग तो ट्राई कलर के हिसाब से ही कपड़े पहनते हैं। खासतौर पर अगर बात करें महिलाएं की तो महिलाएं इस दिन मेकअप भी तिरंगे के रंगों के हिसाब से ही करती हैं।

अगर आप इस दिन घर पर कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो तिरंगा इडली एक बेहतर विकल्प है। आज के इस लेख में हम आपको तिरंगा इडली बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने बच्चों के लिए नाश्ते में तिरंगा इडली बना सकें। इसे बनाना बेहद आसान है और इसे खाकर आपके बच्चे भी खुश हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
tricolor Idli Recipe - फोटो : Istock
तिरंगा इडली बनाने का सामान

500 ग्राम उड़द की दाल,1 किलो रवा, 5 ग्राम कुकिंग सोडा, नमक
विज्ञापन

3 of 7
tricolor Idli Recipe - फोटो : social media
रंग के लिए

गाजर प्यूरी और  पालक प्यूरी

4 of 7
tricolor Idli Recipe - फोटो : iStock
तिरंगा इडली बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल और रवा को अलग-अलग भिगोएं। उड़द की दाल को 5 से 6 घंटे या रात भर के लिए भिगोना पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 7
tricolor Idli Recipe - फोटो : istock
अब इसका बैटर तैयार करने के लिए सबसे पहले दाल को पीस लें। अब एक कटोरा लेकर इसमें पिसी हुई दाल, रवा, दही, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद बैटर को तीन भागों में बांट लें।
विज्ञापन

6 of 7
tricolor Idli Recipe - फोटो : instagram
पहले भाग में गाजर की प्यूरी और दूसरे भाग में पालक की प्यूरी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इससे इडली में केसरिया और हरा रंग आ जाएगा।अब इडली बनाने के लिए सबसे पहले इडली मोल्ड में तेल लगाएं। इसके बाद अब पहले केसरिया बैटर फिर सफेद बैटर और फिर हरा बैटर मोल्ड में डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tricolor Idli Recipe - फोटो : instagram
इडली स्टीमर में इसे 10 से 12 मिनट तक या पक जाने तक स्टीम कर लें। जब ये तैयार हो जाए तो इसे निकाल कर नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोंसें। आप चाहें तो इसे फ्राई भी कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें