फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी सब्जियों से तैयार करें कोरमा, हरी मटर और शिमला मिर्च से स्वाद में आ जाएगी जान

Thu, 17 Dec 2020 09:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही चटपटा खाने का हर किसी का दिल करता है। ऐसे में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाने की ख्वाहिश है तो हरी मटर और शिमला मिर्च से बनाएं कोरमा। जिसका स्वाद बड़ों के साथ ही बच्चों को भी पसंद आएगा। तो चलिए जानें कैसे बनेगा मौसमी सब्जियों से टेस्टी कोरमा। 
विज्ञापन

2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरमा बनाने की सामग्री
तेल आधा बड़ा चम्मच, प्याज एक कटा हुआ, अदरक एक छोटा चम्मच घिसा हुआ, लहसुन की चार कलियां, दो कटे हुए आलू, चार गाजर, हरी मिर्च, काजू तीन बड़े चम्मच, टोमैटो सॉस, नमक स्वादानुसार, करी पाउडरस मटर एक कप, हरी, लाल शिमला मिर्च आधा कप बारीक कटी हुई, क्रीम एक कप, हरी धनिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
capsicum
कोरमा बनाने की विधि
  • एक पैन में तेल गर्म करके प्याज डालें। जब ये प्याज सुनहरे हो जाएं तो इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें। अच्छी तरह से भुन जाने के बाद इसमें आलू, हरी मटर, गाजर, हरी मिर्च, काजू और सॉस डालकर चलाएं। 
  • जब सब्जियां पकने लगे तो नमक और करी पाउडर डालकर दस मिनट तक पकाएं। जब ये आलू पक जाए तो इस पैन में मटर, हरी और लाल शिमला मिर्च डालें। इसके बाद क्रीम डालकर ढंक दें। थोड़ी देर पर ध्यान से देख लें कि सारी सब्जियां पक गई हैं या नहीं। फिर सबसे आखिर में सब्जियों को चलाकर गैस बंद कर दें। आखिर में हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें