फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन स्टाइल में घर पर बनाएं फ्राइड पनीर फिंगर्स, घर में बनाने की विधि बेहद आसान

Sun, 08 Apr 2018 10:06 AM IST
धीरज भंडारी
विज्ञापन
1 of 3
Crispy Paneer Fingers
सामग्री  
120 ग्राम फिंगर शेप में कटे हुए पनीर, 10 ग्राम अदरक का पेस्ट, 5 ग्राम लहसुन का पेस्ट, 1 नींबू , दस ग्राम मैदा, रोस्टेड बेसन 30 ग्राम,  2 ग्राम कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 10 ग्राम गरम मसाला, 2 ग्राम अजवाइन, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर। साथ में कोटिंग के लिए ब्रेड क्रम्ब्स (ब्रेड का चूरा) और तलने के लिए तेल।
विज्ञापन

2 of 3
Paneer Fingers
मस्टर्ड मायोनीज सॉस बनाने के लिए 
मायोनीज 30 ग्राम, चिली सॉस आवश्यकतानुसार, 5 ग्राम मस्टर्ड सॉस। गार्निशिंग के लिए साबुत रोस्टेड सरसों। मस्टर्ड मेयोनीज बनाने के लिए एक बर्तन में मेयोनीज, मस्टर्ड सॉस, चिली सॉस और थोड़ा नींबू का रस लें। इन सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लें। रोस्टेड सरसों से इसकी गार्निशिंग कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Crispy Paneer Fingers
यों बनाएं  
कटे हुए पनीर को एक प्लेट में लें। अदरक-लहसुन के पेस्ट और नींबू के रस से पनीर की कोटिंग कर लें। लगभग 15 मिनट के लिए इसे फ्रिज में रखें। एक अलग बर्तन में मैदा, रोस्टेड बेसन, अजवाइन, कश्मीरी मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक लें। इन सबको मिलाते हुए पानी की मदद से गाढ़ा घोल तैयार करें। इस घोल में एक-एक करके पनीर फिंगर को डालें। फिर इसके ऊपर ब्रेड क्रम्ब्स लपेटें। 

कोटिंग के बाद पनीर को गर्म तेल में डालकर तलती जाएं। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक तलना है। कड़ाही से निकालने के बाद पनीर फिंगर्स को टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि इससे एक्स्ट्रा तेल बाहर निकल जाए। तैयार पनीर फिंगर्स को मस्टर्ड मेयोनीज या मीठी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें