सामग्री-
1/2- शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 - बंदगोभी पत्ता ( बारीक कटा हुआ)
1/4- टमाटर बारीक कटी हुई
1- गाजर बारीक कटी हुई
1 - पालक पत्ता बारीक कटा हुआ
1 - छोटी फूलगोभी बारीक कटी हुई
1 - फ्रेंच बीन बारीक कटी हुई
3-4 - पुदीना पत्ती बारीक कटी हुई
थोड़ा सा धनिया बारीक कटा हुआ
1/4- चम्मच अदरक बारीक कटी हुई
1/ 2- चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2- चम्मच सोया सॉस
1- चम्मच तेल
1- चम्मच कॉर्न फ्लार
3- कप पानी
1/2- चम्मच चीनी
नमक स्वादनुसार
विधि-
-सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म कर लें। इसके बाद गर्म पैन में सभी सब्जियां डालकर पांच मिनट तक चलाए। इसके बाद तीन कप पानी डालकर उसे उबालने दें।
-बाकी बचे हुए पानी में कॉर्न फ्लार मिलाकर सूप में मिलाकर उसे उबलने दें।
-जब सूप गाढ़ा हो जाएं तो इसमें सोया सॉस, नमक, चीनी डाल दें।
-आपका चाइनीज वेज सूप बनकर बिल्कुल तैयार हो चुका है। सूप को गार्निश करने के लिए उसे सिरके वाली हरी और सोया सॉस का इस्तेमाल करें।