फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने कभी चीज़ी चिली मंचूरियन खाया है? अगर नहीं तो जल्द ही जानें इसे बनाने की विधि

Tue, 10 Sep 2019 08:20 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
veg manchurian gravy
आप सभी ने मंचूरियन तो जरुर खाया होगा। मंचूरियन का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है। ऐसे में अगर आप मंचूरियन खाने के शौकीन हैं तो आज हम आपके लिए बेहद ही लाजवाब चीजी चिली मंचूरियन की रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।
 
विज्ञापन

आवश्यक सामग्री
2 कप उबले हुए आलू
150 ग्राम पनीर
100 ग्राम चीज
1 बड़ा चम्मच लहसुन
1 कप लाल शिमला मिर्च
1 कप हरी शिमला मिर्च
1 कप पीली शिमला मिर्च
2-3 हरी मिर्च
स्वादनुसार नमक
1 बड़ा चम्मच कॉर्न स्टार्च
1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
300 मिलीग्राम पानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीज़ी चिली मंचूरियन बनाने की विधि
सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश कर लें। इसके बाद मैश आलू में पनीर और प्रोस्सेड चीज को कद्दूकस कर लें। अब इसमें लहसुन, शिमला मिर्च , हरी मिर्च, स्वादनुसार नमक, कार्न स्टार्च, हरे पत्ते के प्याज, चावल का आटा और सोया सॉस डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मैश के छोटे-छोटे गोले बनाकर कॉन स्टार्च में कोट कर के अधिक आटे को छिड़क लें। अब इन बॉल्स को  तेज आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तले। अब तेल लें उसमें लहसुन, अदरक, प्याज की कलिया हरी, पीली लाल शिमला मिर्च, हरी मिर्च, चीनी डालकर 1-2 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं। पकने के बाद इसमें सोया सॉस, लाल मिर्च सॉस, केचअप, स्वादनुसार नमक, सफेद मिर्च, सिरका और पानी डालकर उबाल लें। जब यह उबल जाए उसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च और एक चम्मच पानी डालकर सॉस को गाढ़ा होने तक पकाएं। अब इसमें चिल्ली बॉल डाल लें। आप इस चीजी चिली मंचूरियन को प्राइड चावल के साथ भी खा सकते हैं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें