फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ऐसे बनाएं लजीज चीज एंड चिली डोसा, कभी नहीं भूल पाएंगे स्वाद

Mon, 01 Jul 2019 01:58 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
हर कोई स्वादिष्ट खाना पसंद करता है तो किसी को खाना बनाने का शौक होता है। ऐसे में वह घर पर तरह-तरह के व्यंजन तैयार करते रहते हैं। ताकि घर आए मेहमान को लजीजदार व्यंजन खिला सकें। इसलिए आज हम आपको चीज एंड चिली डोसा बनाने का तरीका बता रहे हैं। जो घर बनाना बेहद आसान है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
सामग्री
सबसे पहले आपको डोसा घोल तैयार करना होगा। इसके लिए एक कर उड़द दाल, मिक्स दाल ( चना, अरहर, मूंग ) एक कप, सूजी एक कप, तेल एक कप, चावल चार कप, चीनी दो चम्मच, हींग चुटकी भर और नमक स्वादानुसार रख लें। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
भरावन की सामग्री
चीज़-50 ग्राम, एक बारीक कटा हुआ प्याज, थोड़ी सी बारीक कटी हुई हरी धनिया, बारीक कटी हुई तीन हरी मिर्च, 20 ग्राम बारीक कटे हुए काजू, थोड़ा सा तेल और स्वादानुसार नमक ले लें। 

4 of 5
- फोटो : social media
बनाने का तरीका
एक पैन में तेल गर्म करें और प्याज डालकर तब तक तलते रहें जब तक वह सुनहरा ना हो जाए। फिर कटे हुए काजू डाल कर भुने। इसके बाद पनीर, हरी मिर्च, नमक डाल कर एक मिनट तक भुनते रहें और फिर हरा धनिया डालकर रख लें। चावल और दालों को धो कर पांच घंटे तक भिगों दें। इसके बाद चावल और दाल को पीस कर उनका पेस्ट बना लें। फिर सूजी, तेल, नमक, हींग और चीनी मिला लें और खमीर के लिए आठ से दस घंटे तक रख दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
अब डोसे वाले तवे पर हल्की चिकनाई लगा कर गर्म करें। अब एक बड़े चम्मच में डोसे का पेस्ट भर कर तवे पर डाले और गोलाई में फैलाएं। इसके बाद धीमी आंच कर के उसे पकाएं फिर चारों तरफ तेल डालकर डोसे को पैन से अलग कर लें, लेकिन उसे पलटे नहीं। इसके बाद जो मिश्रण आपने तैयार किया हुआ है उसे डोसे में भर कर सांभर, चटनी के साथ सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें