वघारे बैंगन एक बहुत ही ट्रेडिशनल डिश है। इस डिश को नारियल और सुखे मसालों की रिच ग्रेवी से तैयार किया जाता है। हालांकि अलग-अलग जगहों पर बैंगन से अलग-अलग प्रकार की डिश तैयार की जाती हैं। जैसे उत्तर प्रदेश में भरवां बैंगन, बिहार में बैंगन का चोखा, पंजाब में बैंगन का भरता आदि। हां, एक खास बात यह है कि भले ही आपको खाने में बैंगन न पसंद हो लेकिन वघारे बैंगन आपको जरूर पसंद आएगी। आइए जानते हैं इसके बनाने की विधि के बारे में...