आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सुकून से खाना भी नहीं खाते हैं। पहले जमाने में नीचे बैठकर खाना खाने की परंपरा थी, वहीं बदलते जमाने के साथ आज डाइनिंग टेबल पर खाने का ट्रेंड है। वहीं बहुत सारे लोग तो ऐसे भी है जो जल्दबाजी में खड़े होकर या चलते फिरते खाना खा लेते हैं। पर शायद वह इस बात से अंजान हैं कि सेहत के लिहाज से यह खराब आदत है।
विज्ञापन
2 of 7
eating food
- फोटो : social media
ठीक से खाना नहीं पचता
खड़े होकर खाना खाने से खाना ठीक से पच नहीं पाता। इससे आपकी पाचन क्रिया पर भी बुरा असर पड़ता है, जिससे आपको कब्ज और एसिडिटी की शिकायत भी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
obesity
मोटापा
जब आपको खाना ठीक से पच नहीं पाता तो आपके शरीर में फैट और कैलोरी जमा होनी शुरू हो जाती हैं, जिससे धीरे-धीरे आप मोटापे के शिकार हो जाते हैं।
4 of 7
intestine
आंतों का सिकुड़ जाना
खड़े होकर न कुछ खाना अच्छा होता है न ही पीना, क्योंकि इससे यह सीधा हमारी आंतों में प्रवेश करता है। ऐसे में पेट में दर्द और सूजन की परेशानी होने का डर रहता है।
विज्ञापन
5 of 7
ulcer
- फोटो : अल्सर
अल्सर
खड़े होकर खाना खाने से एसोफेगस नली के निचले हिस्से पर बुरा असर पड़ता है। बता दें, एकसोफेगस नली खाने को गले से पेट तक लेकर जाने का काम करती है। अगर यह खराब हो जाए तो वह शख्स अल्सर की चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
joint pain
घुटनों और कमर में दर्द
खड़े होकर खाना खाने से घुटनों और कमर में दर्द की शिकायत भी रहने लगती है। इसके अलावा कई लोगों को किडनी संबंधित परेशानी भी हो जाती हैं।
क्या है खाना खाने का सही तरीका
-कोशिश करें खाना हमेशा जमीन पर बैठकर खाएं
-अगर आप जमीन पर नहीं बैठकर खा सकते तो डायनिंग टेबल पर बैठकर भी खा सकते हैं
-खाने को हमेशा अच्छी तरह चबाकर खाए
-हमेशा जूते चप्पल उतारकर खाना खाएं, क्योंकि जब आपके पैरों में जूते या चप्पल होते हैं तो आपके पैर गर्म होते हैं। खाना खाते समय आपके पैर ठंडे होने चाहिए।