Raw Papaya Pickle Recipe: भारतीय रसोई में अचार का खास महत्व है, यही वजह है कि लोगों के घरों में तरह-तरह के अचार पाए जाते हैं। अगर आप आम का अचार खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार ट्राई करें कच्चे पपीते का अचार।
कच्चा पपीता पाचन को बेहतर बनाता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और लंबे समय तक खराब नहीं होता। इसकी सबसे खात बात ये है कि अचार जल्दी तैयार हो जाता है और इसे किसी भी मौसम में बनाया जा सकता है।
जिन लोगों को तीखा-खट्टा स्वाद पसंद है, उनके लिए यह एक परफेक्ट विकल्प है। घर पर बना अचार न सिर्फ शुद्ध होता है बल्कि बाजार के अचार से ज्यादा स्वादिष्ट और सुरक्षित भी होता है। तो आइए आपको कच्चे पपीते का अचार बनाने की सही विधि बताते हैं।