रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। इसमें रोजा करने वाले लोग सूर्योदय से पहले ही सहरी खा लेते हैं और फिर पूरे दिन कुछ भी नहींं खाते हैं। रमजान के दौरान सहरी में ऐसा खाना खाना जरूरी होता है, जो दिनभर ऊर्जा बनाए रखे और डिहाइड्रेशन से बचाए। स्मूदी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है, क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व होते हैं।
आज की इस खबर में हम आपको कुछ हेल्दी और एनर्जेटिक स्मूदी की रेसिपी दी गई हैं, जिन्हें आप सहरी में ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं। यह स्मूदी पाचन प्रक्रिया को धीमा करते हैं और पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखते हैं। खासतौर पर ओट्स, चिया सीड्स, एवोकाडो और नट्स से बनी स्मूदी धीरे-धीरे पचती है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती और कमजोरी महसूस नहीं होती।