फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2020: सेहरी में रखें इन बातों का ख्याल तो दिनभर नहीं लगेगी प्यास

Thu, 23 Apr 2020 10:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रमजान का पाक महीना 23 अप्रैल यानी आज से शुरू हो रहा है। इस पवित्र महीने में रोजा रखने की परंपरा है, जिसे करने से जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं। रमजान के पवित्र महीने में मांगी गई हर दुआ अल्लाह कुबूल करते हैं। इस पवित्र महीने में रोजा का समय लगभग 14 से 15 घंटों का होगा। हालांकि गर्मी के दिनों में दिनभर भूखे-प्यासे रहना आसान नहीं है। ऐसे मे रोजा रखने वालों को सुबह सेहरी के समय ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे कि दिनभर प्यास न लगे। तो आगे की स्लाइड में जानें कि किन चीजों को खाने से कम प्यास लगने की उम्मीद रहती है।
विज्ञापन

2 of 6
तला-भुना कम खाएं
सुबह के समय तला-भुना कम खाने की कोशिश करें। सेहरी में ऐसी चीजों को खाने का प्रयास करें जिसमें प्रोटीन-फाइबर और कार्बोहाइड्रेट हो। तली हुई चीजें जैसे पकौड़े और समोसे वगैरह सुबह के समय खाने से दिनभर प्यास लगती है। जो कि रोजा के दिनों में ठीक नही है।

 
विज्ञापन

3 of 6
दही-दूध
सेहरी के समय दही, छाछ, लस्सी या दूध का सेवन करें। इन चीजों को पीने से प्यास कम लगेगी। वहीं दही में मौजूद कैल्शियम शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होने देगा और दिनभर आप तरोताजा बने रहेंगे।

 

4 of 6
फल और सब्जियां
रोजा शुरू करने से पहले सुबह सेहरी के समय फल और सब्जी खाना सबसे अच्छा विकल्प है। क्योंकि ये चीजें धीरे-धीरे पचती हैं जिसकी वजह से आपको कमजोरी नहीं लगेगी। वहीं रसीले फलों को खाने से शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा बनी रहेगी जिससे प्यास कम लगेगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
खजूर
वैसे तो खजूर रोजा में खाया जाने वाला सबसे अहम और पवित्र फल है। इसके साथ ही खजूर में आयरन और कई सारे पोषक तत्व होते हैं। जिसकी वजह से रोजा शुरू करने से पहले और खोलने के बाद खाने से कमजोरी का अहसास थोड़ा कम होता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पानी
सुबह के समय सेहरी करते समय पानी ज्यादा से ज्यादा पीने का प्रयास करें। दो से तीन गिलास पानी शरीर की कमजोरी दूर करने के साथ ही मोटापे से भी बचाता है। इसलिए सुबह के समय पानी ठीकठाक मात्रा में जरूर पिएं। ऐसा करने से सेहरी खत्म होने के कुछ देर तक प्यास नहीं लगेगी और कमजोरी भी कम लगेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें